अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय और पीएम मोदी एक साथ मंच पर.. वायरल हो रहा है ये वीडियो, देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने फ़िल्मी करियर के साथ-साथ निजी ज़िंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आयोजित सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद थे। ख़ास बात यह रही कि ऐश्वर्या राय पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर नज़र आईं।कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या ने मानवता और एकता पर एक महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, “एक ही जाति है। मानवता की जाति… एक ही धर्म है। प्रेम का धर्म… एक ही भाषा है। हृदय की भाषा… और एक ही ईश्वर है। जो सर्वत्र है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए ऐश्वर्या ने कहा, “मैं इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। उनकी उपस्थिति इस शताब्दी समारोह को और अधिक पवित्र और विशेष बनाती है।”
VIDEO | Puttaparthi, Andhra Pradesh: Actor Aishwarya Rai Bachchan touches feet of PM Modi during the birth centenary celebrations of Sri Sathya Sai Baba.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bciaDVyAlu
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2025
 <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>उन्होंने आगे कहा कि यह अवसर स्वामीजी के इस संदेश की याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व सेवा ही है। ऐश्वर्या ने आगे कहा, “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है।”भाषण के बाद ऐश्वर्या राय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गईं और उनके चरणों में गिरकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपनी सीट पर वापस आ गईं। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।कुछ यूजर्स ने जया बच्चन की राजनीतिक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए यहां तक लिखा, “शायद अब समय आ गया है कि सासें अपनी बहुओं से सीखें।”