देश

उत्तर भारत में ठंड का सितम, तो दक्षिण में बारिश की मार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कई शहरों में शीतलहर चल रही है,जिससे सुबह-शाम घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अब तो दिन में निकलने वाली हल्की धूप भी बड़ी प्यारी लगने लगी है।लेकिन देश का मौसम दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है,तो वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश ने कहर ढाया हुआ है। पिछले कुछ दिनों से वहां लगातार पानी बरस रहा है।आइए जानते हैं,आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसमअगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं,तो आज ठंड के लिए तैयार रहिए। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। सुबह और शाम की सर्दी थोड़ी और बढ़ सकती है। आज दिन का अधिकतम तापमान26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है,जबकि रात में पारा10डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?यूपी के भी ज्यादातर जिले ठंड की चपेट में हैं। प्रयागराज में तो इस सीजन का पहला कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो पूरे प्रदेश में ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि,दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी,जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। राजधानी लखनऊ की बात करें,तो यहां दिन का तापमान28डिग्री और रात का14डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।बिहार के मौसम का हालबिहार में भी पारा तेजी से नीचे गिरने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह के समय कई शहरों में शीतलहर का असर महसूस हो सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल बना रहेगा,इसलिए गर्म कपड़े निकालकर तैयार कर लें।पहाड़ों पर बर्फबारी जारीपहाड़ी राज्यों का तो मिजाज ही अलग है। जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है, जहां ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर तापमान4से 5डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

Back to top button