उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने शामली की आस्था जैन को यूपीएससी में 9वां स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में हर्ष का माहौल है। शामली की होनहार बेटी सुश्री आस्था जैन ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर9वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। शामली की सुश्री आस्था जैन को यूपीएससी परीक्षा में देशभर में9वां स्थान प्राप्त करने पर हृदयतल से बहुत-बहुत बधाई! आपकी यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और मेधा का प्रतिफल है। आपने उत्तर प्रदेश के गौरव को नई ऊंचाइयां दी हैं- केशव प्रसाद मौर्यउप-मुख्यमंत्री जी ने आस्था जैन के साथ-साथ देश और प्रदेश के उन सभी अभ्यर्थियों को भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा अपनी कठिन प्रकृति के लिए जानी जाती है और इसमें सफलता पाना अभ्यर्थी के वर्षों के कठिन परिश्रम,धैर्य और समर्पण का प्रमाण है।

Back to top button