धर्म

आज का राशिफल: 24 दिसंबर 2025 (Aaj Ka Rashifal)

Horoscope Today 24 December 2025 : आज का दिन वृषभ,कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है,लेकिन कर्क और सिंह राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। ग्रहों की चाल कुछ ऐसा कह रही है कि आज दिन में तो सब ठीक रहेगा,पर शाम को थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। लेकिन घबराइए नहीं,भगवान की कृपा से सब संभल जाएगा। आइए जानते हैं,आज आपकी राशि क्या कहती है।मेष राशि: काम बनेगा,दिन अच्छा गुजरेगामेष राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप जो भी काम करेंगे,वो सही तरीके से पूरा होगा। नौकरी में माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आप अपनी योजनाओं को सफल बना पाएंगे। किसी दोस्त की मदद से कोई फायदा हो सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। पैसे आएंगे,लेकिन कुछ जरूरी चीजों पर खर्च भी होंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें,खासकर अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो बाहर का खाना खाने से बचें।आज आपका भाग्य88%साथ देगा।उपाय:गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) और सिंदूर चढ़ाएं,सारे काम बन जाएंगे।वृषभ राशि: किस्मत का मिलेगा पूरा साथवृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन बहुत अच्छा है,अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कोईsurprise giftया अचानक कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी। बिजनेस में भी अच्छी कमाई होगी।आज आपका भाग्य86%साथ देगा।उपाय:किसी जरूरतमंद किन्नर को कुछ दान करें,किस्मत और चमकेगी।मिथुन राशि: मेहनत का मिलेगा मीठा फलमिथुन राशि वालों,आज का दिन आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आया है। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है,जिससे मन खुश रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है,तो वो वापस मिल सकता है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिलेगी। पुराने किए हुए किसी काम का आज फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा,लेकिन दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहें।आज आपका भाग्य85%साथ देगा।उपाय:श्री गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेश जी को इलायची अर्पित करें।कर्क राशि: आज थोड़ा संभलकर चलेंकर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर टेंशन या कन्फ्यूजन रह सकता है। बेहतर होगा कि आप दूसरों के मामलों में दखल न दें और अपने काम पर ध्यान दें। कुछ लोग आपसे जल सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। पैसों का लेन-देन करते समय पूरी जांच-पड़ताल कर लें। सर्दी-जुकाम या सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। घर में किसी से बहस हो सकती है,इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।आज आपका भाग्य85%साथ देगा।उपाय:किसी गरीब को मूंग की दाल दान करें,परेशानियां कम होंगी।सिंह राशि: खर्चों पर लगाएं लगामसिंह राशि वालों के लिए आज का दिन वैसे तो अच्छा है,लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आप अपनी बुद्धि और अनुभव से फायदा उठा पाएंगे। ऑफिस में अधिकारी आपका साथ देंगे। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं,तो कोई अच्छा मौका मिल सकता है। लेकिन आज अचानक कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं,जिनके लिए आप तैयार नहीं थे। इसलिए पैसों को सोच-समझकर खर्च करें। यात्रा करते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।आज आपका भाग्य83%साथ देगा।उपाय:बजरंग बाण का पाठ करें,संकटों से रक्षा होगी।कन्या राशि: चारों तरफ से होगी धन की बरसातकन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। आज आपको एक से ज्यादा जगहों से पैसा मिल सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आपकी मीठी बोली और मैनेजमेंट की कला से आपके विरोधी भी दोस्त बन जाएंगे। बिजनेस में कमाई के शानदार मौके मिलेंगे। परिवार में प्यार और खुशी का माहौल रहेगा। अगर जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी,तो वो भी आज सुलझ जाएगी। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।आज आपका भाग्य87%साथ देगा।उपाय:दुर्गा चालीसा का पाठ करें,माँ दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।तुला राशि: सेहत का रखें खास ध्यानतुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आप बिना वजह चिंता कर सकते हैं। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। कुछ लोग आपकी सफलता से जलेंगे,इसलिए शांत रहकर अपना काम करें। पैसों के मामले में भी आज संभलकर चलना होगा। फालतू खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा,जो आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। सेहत का ध्यान रखें,खासकर घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।आज आपका भाग्य84%साथ देगा।उपाय:शिवलिंग पर जल चढ़ाएं,मानसिक शांति मिलेगी।वृश्चिक राशि: अचानक मिलेगा कोई बड़ा फायदावृश्चिक राशि वालों,आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। आपको अपने पिता और बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है,तो उसमें जीत मिलेगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन बहुत खुश रहेगा। नौकरी में भी दिन अच्छा बीतेगा। आज कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी,बस खान-पान का ध्यान रखें।आज आपका भाग्य87%साथ देगा।उपाय:श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें,हर काम में सफलता मिलेगी।धनु राशि: लाभ और सम्मान का दिनधनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आपको एक से ज्यादा स्रोतों से पैसा मिल सकता है। अगर आप बीमार चल रहे थे,तो सेहत में सुधार होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आज आप परिवार और दोस्तों पर भी कुछ पैसा खर्च करेंगे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आज आपका भाग्य89%साथ देगा।उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।मकर राशि: किस्मत देगी सरप्राइजमकर राशि वालों का दिन आज शानदार रहने वाला है। किस्मत आज आपको आर्थिक लाभ दिलाएगी। आपके पुराने किए हुए काम की आज तारीफ होगी और फायदा भी मिलेगा। नौकरी में माहौल अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से आपकी करीबी बढ़ेगी। आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान भी बन सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और सेहत भी आपका पूरा साथ देगी।आज आपका भाग्य86%साथ देगा।उपाय:बजरंग बाण का पाठ करें,दिन शुभ रहेगा।कुंभ राशि: बुद्धि से काम लें,सफलता मिलेगीकुंभ राशि वालों को आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। अपनी बुद्धि और सब्र से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी में दोस्तों का सहयोग मिलेगा और आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। लेकिन शाम के समय थोड़ा संभलकर रहें। गाड़ी ध्यान से चलाएं और किसी भी तरह का जोखिम न लें। किसी की बातों में आकर कोई फैसला न लें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।आज आपका भाग्य86%साथ देगा।उपाय:गणेश जी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं,बाधाएं दूर होंगी।मीन राशि: मन रहेगा थोड़ा परेशानमीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन में उलझन के कारण काम में रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा कि अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं,वरना लोग आपका मजाक बना सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ी थकान और तनाव महसूस करेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशी मिल सकती है। शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है।आज आपका भाग्य84%साथ देगा।उपाय:श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें और किसी जरूरतमंद को अनाज दान करें,दिन बेहतर होगा।

Back to top button