आज का राशिफल 25 दिसंबर 2025 : जाने क्या कहते है आप के सितारे और कैसा रहेगा आप का दिन

Horoscope Today 25 December 2025 : आज क्रिसमस का खास दिन है,और सितारे भी कुछ खास ही कह रहे हैं। वृषभ,सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन तोहफों और खुशियों से भरा रह सकता है। ग्रहों की चाल कुछ ऐसा इशारा कर रही है कि आज कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी,तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं,क्रिसमस पर आपका दिन कैसा बीतेगा।मेष राशि: मान-सम्मान बढ़ेगा,पार्टी का योग हैमेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आपको पैसों का फायदा हो सकता है और आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ आज कोई जरूरी काम पूरा होगा और साथ में घूमने-फिरने या पार्टी करने का भी मौका मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे,दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें और खाने-पीने में थोड़ा कंट्रोल रखें,वरना सेहत बिगड़ सकती है।आज आपका भाग्य84%साथ देगा।उपाय:श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें,दिन शुभ रहेगा।वृषभ राशि: किस्मत है मेहरबान,होगी अच्छी कमाईवृषभ राशि वालों,क्रिसमस का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। खासकर जो लोग खाने-पीने, कपड़ों या ज्वेलरी के काम से जुड़े हैं,उनकी आज अच्छी कमाई होने वाली है। पिताजी की तरफ से भी कोई फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा, बस सेहत का, खासकर शुगर और बीपी का ध्यान रखें।आज आपका भाग्य87%साथ देगा।उपाय:गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं,किस्मत और चमकेगी।मिथुन राशि: अधूरे काम होंगे पूरेमिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बहुत दिनों से अटके हुए कामों को आज निपटा पाएंगे। घर और बाहर की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे,जिससे आपको एक संतुष्टि महसूस होगी। सेहत या गाड़ी पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।आज आपका भाग्य83%साथ देगा।उपाय:किसी जरूरतमंद बुजुर्ग की मदद करें और माथे पर पीला चंदन लगाएं।कर्क राशि: मन रहेगा परेशान, संभलकर चलेंकर्क राशि वालों,आज सितारे थोड़े कमजोर हैं, इसलिए हर काम संभलकर करें। खासकर पैसों के मामले में सावधान रहें,धोखा हो सकता है। ऑफिस में भी मन काम में कम और इधर-उधर की बातों में ज्यादा लगेगा। अधिकारियों से बहस करने से बचें। सेहत भी थोड़ी नरम रह सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए शांति से काम लें।आज आपका भाग्य82%साथ देगा।उपाय:श्री नारायण कवच का पाठ करें,मुश्किलों से रक्षा होगी।सिंह राशि: चारों तरफ से मिलेगी खुशीसिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार है। आपके प्रभाव और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में सभी लोग आपका साथ देंगे। परिवार की जरूरतों और बच्चों की खुशी पर कुछ पैसा खर्च करेंगे,जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में भी अच्छा लाभ होगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा।आज आपका भाग्य86%साथ देगा।उपाय:सूर्य देव को कुमकुम मिलाकर जल चढ़ाएं,सफलता मिलेगी।कन्या राशि: कोई अधूरी इच्छा पूरी होगीकन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। नौकरी में आपका दबदबा बना रहेगा। आज आपको कोई ऐसी खुशखबरी मिल सकती है,जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। शाम को किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। छात्रों को थोड़ा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा,मन भटक सकता है।आज आपका भाग्य87%साथ देगा।उपाय:श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें,दिन अच्छा बीतेगा।तुला राशि: खुशियों भरा दिन, मिलेगा पूरा एन्जॉयमेंटतुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही मजेदार और खुशियों से भरा है। आप परिवार के साथ खूब एन्जॉय करेंगे। घर में प्यार का माहौल रहेगा। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी और आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी,पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। अपने शौक पूरे करने पर कुछ पैसा खर्च होगा।आज आपका भाग्य88%साथ देगा।उपाय:किसी जरूरतमंद को खाना या पैसा दान करें,पुण्य मिलेगा।वृश्चिक राशि: बुद्धि से कमाएंगे लाभवृश्चिक राशि वालों,आज आपकी होशियारी और मीठी बोली आपके बहुत काम आने वाली है। आज आपको एक से ज्यादा जगहों से पैसा मिल सकता है। भाइयों से अगर कोई मनमुटाव चल रहा था,तो वह आज दूर हो जाएगा। जो लोग होटल या किराना के बिजनेस में हैं,उनकी कमाई बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी और मनपसंद खाने का आनंद लेंगे।आज आपका भाग्य90%साथ देगा।उपाय:श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें,हर बला टलेगी।धनु राशि: पुराने दोस्तों से होगी मुलाकातधनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। परिवार के साथ एक सुकून भरा दिन बिताने का मौका मिलेगा। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार आज आपसे मिलने आ सकता है,जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आप कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें,सिर दर्द या सर्दी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।आज आपका भाग्य84%साथ देगा।उपाय:श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें,संकट कटेंगे।मकर राशि: खर्च बढ़ेंगे,पर खुशी भी मिलेगीमकर राशि वालों का दिन आज मिलाजुला रहेगा। कमाई तो होगी, लेकिन खर्चे भी उसी रफ्तार से बढ़ेंगे। नौकरी में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन दोस्तों का साथ आपको हिम्मत देगा। कोई नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और शाम को परिवार के साथ अच्छा खाना-पीना हो सकता है।आज आपका भाग्य82%साथ देगा।उपाय:शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं,मन को शांति मिलेगी।कुंभ राशि: जल्दबाजी में न लें कोई फैसलाकुंभ राशि वालों को आज हर काम सोच-समझकर करना होगा। जल्दबाजी या भावुकता में लिया गया कोई भी फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कोई बनता हुआ काम आज उलझ सकता है,जिससे मन परेशान रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं,तो सावधानी बरतें। पड़ोसियों से बहस करने से बचें,वरना बात बढ़ सकती है।आज आपका भाग्य80%साथ देगा।उपाय:हनुमान चालीसा का पाठ करें,हिम्मत मिलेगी।मीन राशि: नौकरी में मिलेगा सहयोग,दिन रहेगा शुभमीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। घर-परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। बस ससुराल पक्ष से किसी भी तरह की बहस में न पड़ें और पिताजी की सेहत का ध्यान रखें।आज आपका भाग्य85%साथ देगा।उपाय:तुलसी के पौधे में दूध मिला हुआ जल चढ़ाएं,घर में बरकत आएगी।