धर्म

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025 : सोमवार, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

आज सोमवार का दिन है और सितारेमेष,मिथुन और धनुराशि वालों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहे हैं। ग्रहों की चाल आज कुछ ऐसे शुभ योग बना रही है कि इन राशियों को कई मामलों में सफलता और लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं,सोमवार का यह दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है।मेष: दिन अच्छा है,पर भावनाओं में न बहेंमेष राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और बिजनेस में भी फायदा होगा। परिवार में सब ठीक रहेगा,खासकर माँ का साथ मिलेगा। लेकिन आज थोड़ा सावधान रहें,ज्यादा भावुक होकर कोई फैसला न लें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है।आज आपका भाग्य85%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:बजरंग बाण का पाठ करें,हिम्मत मिलेगी।वृषभ: खर्चे बढ़ेंगे,पर प्यार भी मिलेगावृषभ राशि वालों,आज आपकी जेब थोड़ी ढीली हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर ही चलें। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा,लेकिन कोई पुराना दोस्त आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। लव लाइफ के लिए दिन बहुत अच्छा है,पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।आज आपका भाग्य83%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:श्री सूक्त का पाठ करें,पैसों की तंगी दूर होगी।मिथुन: सारी परेशानियां होंगी खत्ममिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी परेशानी आज खत्म हो सकती है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। बच्चों की किसी जिम्मेदारी को लेकर आपको थोड़ा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी।आज आपका भाग्य86%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:गाय को हरा चारा खिलाएं,दिन शुभ रहेगा।कर्क: मिलेगी टेंशन से राहतकर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको किसी पुरानी चिंता या तनाव से राहत मिलेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज बन सकता है,जिससे आप एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी काम में भी सफलता मिल सकती है।आज आपका भाग्य85%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:किसी गरीब को चीनी और चावल का दान करें।सिंह: हर तरफ से मिलेगी सफलतासिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार है। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। काम के साथ-साथ आज आपको मौज-मस्ती का भी पूरा मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने का योग है।आज आपका भाग्य83%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:नारायण कवच का पाठ करें,हर बला से बचेंगे।कन्या: सेहत का रखें ध्यानकन्या राशि वालों का दिन आज मिला-जुला रहेगा। मन में किसी बात को लेकर थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है,इसलिए अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आज किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें।आज आपका भाग्य84%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:बुध के मंत्र “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें और गाय को चारा खिलाएं।तुला: पार्टनरशिप में होगा फायदातुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं,तो आज आपको तगड़ा मुनाफा हो सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा,जिससे आपकी कमाई भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा और संतान से जुड़ी कोई चिंता भी खत्म हो सकती है।आज आपका भाग्य86%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:चावल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।वृश्चिक: मन रहेगा परेशान,खर्चों पर रखें काबूवृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। आज अचानक कोई नया काम आ सकता है,जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी की वजह से भी तनाव मिल सकता है। पैसों के मामले में अपना बजट देखकर ही चलें। सेहत या गाड़ी पर पैसा खर्च हो सकता है।आज आपका भाग्य82%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:शिवलिंग पर जल चढ़ाएं,मन को शांति मिलेगी।धनु: एक से ज्यादा जगहों से आएगा पैसाधनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में बहुत अच्छा है। आज आपको एक से ज्यादा स्रोतों से पैसा मिल सकता है। अगर आप बीमार चल रहे थे, तो सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने किए गए किसी काम का भी आज आपको फायदा मिल सकता है।आज आपका भाग्य87%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।मकर: मेहनत का मिलेगा मीठा फलमकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और सफलता लेकर आया है। आज आपके काम बनेंगे और आपको खुशी महसूस होगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ था,तो वह वापस मिल सकता है। माँ की सेहत में भी सुधार होगा।आज आपका भाग्य85%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:श्री सूक्त का पाठ करें,माँ लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।कुंभ: जल्दबाजी में न लें कोई फैसलाकुंभ राशि वालों को आज जल्दबाजी और भावुकता से बचना होगा, वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आज किसी भी तरह का जोखिम न लें। अपने दुश्मनों से भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिल सकता है।आज आपका भाग्य81%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:हनुमान चालीसा का पाठ करें,हिम्मत मिलेगी।मीन: मेहनत ज्यादा,पर सफलता पक्कीमीन राशि वालों को आज मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता मिलने पर आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई बहुत दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से भी सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।आज आपका भाग्य84%साथ देगा।दिन को और बेहतर बनाने के लिए:शनि स्तोत्र का पाठ करें,बाधाएं दूर होंगी।

Back to top button