मनोरंजन

सपना चौधरी का वो डांस, जिसने सालों बाद भी इंटरनेट पर आग लगा दी

सपना चौधरी,एक ऐसा नाम जो आज किसी पहचान का मोहताज नहीं। हरियाणा की मिट्टी से निकलकर आज वो करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। सपना ने हरियाणवी डांस और संस्कृति को एक नई पहचान दी है। आलम ये है कि चाहे हरियाणा हो,यूपी हो या राजस्थान,उनके स्टेज शो में लोगों का हुजूम देखने लायक होता है। जब वो किसी नए शहर में कदम रखती हैं,तो फैंस का जोश और प्यार देखकर लगता है मानो कोई त्यौहार हो।आज हम उनके एक ऐसे ही डांस वीडियो की बात कर रहे हैं,जो पुराना तो है,लेकिन उसका जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।जब’तेरे रेट बढ़ गए’पर सपना ने मचाया था धमालसोशल मीडिया पर इन दिनों सपना का एक पुराना डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सपना’तेरे रेट बढ़ गए’गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं। लाल रंग का सूट पहने सपना की एनर्जी और देसी अंदाज़ देखने लायक है। कहा जाता है कि यह उनके शुरुआती दिनों का वीडियो है,लेकिन उनकी अदाएं और ठुमके आज भी उतने ही दमदार लगते हैं। उस दिन उन्हें देखने के लिए हज़ारों लोग जुटे थे,हालत ये थी कि स्टेज पर डांस करने के लिए भी जगह कम पड़ गई थी।41लाख से ज़्यादा बार देखा गया वीडियोसाढ़े3मिनट के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इसे अब तक4.1मिलियन यानी41लाख से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है। जब सपना उस शहर में पहली बार परफॉर्म करने पहुँची थीं,तो लोगों की ऐसी दीवानगी देखकर हर कोई दंग रह गया था। फैंस उन्हें “हरियाणा की क्वीन” कहते हैं और उनका मानना है कि सपना का जादू कभी कम नहीं हो सकता। ये वीडियो ऐसा है जिसे देखकर सिर्फ जवान ही नहीं,बल्कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी खुद को झूमने से रोक नहीं पाते।यह डांस वीडियो सपना के चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है,तो एक बार ज़रूर देखें। यकीन मानिए,इसे देखने के बाद आपके पैर भी थिरकने लगेंगे।

Back to top button