उत्तर प्रदेश

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच (अमेरिका) पर स्थिरता, भरोसे और समृद्धि का विश्वसनीय भागीदार, केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षण है। भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में कमी से देश के उद्योगों, एमएसएमई, किसानों और उद्यमियों को वैश्विक बाज़ार में नई मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी कूटनीति, सशक्त वैश्विक नेतृत्व और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रत्यक्ष परिणाम है। आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारत के साथ साझेदारी को अवसर के रूप में देख रही हैं, जो प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व पर वैश्विक विश्वास को दर्शाता है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर स्थिरता, भरोसे और समृद्धि का विश्वसनीय भागीदार बनकर उभरा है। यह ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ#MakeInIndia अभियान को नई गति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Back to top button