ईयर एंडर 2025: शनि का महागोचर, किसको मिली मुक्ति, किसकी बढ़ी मुश्किलें? जानें साल का सबसे बड़ा ज्योतिषीय बदलाव

ज्योतिष की दुनिया में साल2025को हमेशा एक बड़े बदलाव के लिए याद किया जाएगा. इस साल न्याय के देवता शनि देव ने करीब ढाई साल बाद अपनी राशि बदली और इसी एक घटना ने सभी12राशियों के भाग्य का पन्ना पलट दिया.29मार्च2025को शनि ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया. इस महागोचर ने कुछ राशियों को सालों से चल रही साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति दिलाई,तो वहीं कुछ की जिंदगी में संघर्ष का एक नया अध्याय शुरू कर दिया.तो चलिए,जानते हैं कि2025में शनि देव ने किसके खाते में राहत और किसके में आफत डाली.2025में इन पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसातीशनि का मीन राशि में आना मेष राशि के लिए साढ़ेसाती का पहला दौर लेकर आया. वहीं,सालों से शनि के प्रभाव से जूझ रहीमकर राशिवालों को2025में आखिरकार साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल गई.इस सालमीन राशिपर साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे प्रभावशाली चरण शुरू हुआ,जबकिकुंभ राशिवालों ने इसके अंतिम चरण में प्रवेश किया. इन तीनों ही राशियों के लिए यह साल जीवन में बड़े और महत्वपूर्ण बदलावों का दौर लेकर आया.किस पर रही शनि की ढैय्या?जैसे ही शनि ने मीन राशि में कदम रखा,सिंह और धनु राशिवाले शनि की ढैय्या की चपेट में आ गए. इनके लिए ढाई साल का संघर्ष और परीक्षा का समय शुरू हो गया. वहीं,लंबे समय से ढैय्या की मार झेल रहीकर्क और वृश्चिक राशिके जातकों ने2025में राहत की सांस ली और उनकी ढैय्या समाप्त हो गई.किसको कब मिली साढ़ेसाती से असली मुक्ति?मकर राशि:इस राशि के लिए2025सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आया.29मार्च2025को इनकी साढ़ेसाती पूरी तरह समाप्त हो गई.कुंभ राशि:ये साढ़ेसाती के अंतिम चरण में हैं. इन्हें पूरी तरह से राहत2028में मिलेगी.मीन राशि:ये अभी दूसरे चरण में हैं,जो सबसे कठिन माना जाता है. इनकी साढ़ेसाती से मुक्ति2030के बाद ही संभव है.कुल मिलाकर,साल2025शनि के प्रभाव के लिहाज से एक यादगार साल रहा. जहां कुछ राशियों के लिए नए संघर्ष और चुनौतियों की शुरुआत हुई,वहीं कई राशियों ने लंबे समय से चले आ रहे बोझ और परेशानियों से छुटकारा पाया.