देश

उत्तराखंड में मौसम का ‘डबल अटैक’: मैदानों में ‘ज़ीरो विज़िबिलिटी’ का खतरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट

देहरादून:उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है,जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास होने लगा है। प्रदेश में शुष्क मौसम के कारण मैदानी इलाकों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है,जिसका सीधा असर हवाई और रेल सेवाओं पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।आज इन6जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज (शुक्रवार) प्रदेश के6जिलों के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है,जिसके लिएयेलो अलर्टजारी किया गया है।प्रभावित जिले:हरिद्वार,नैनीताल,चंपावत,उधम सिंह नगर,पौड़ी और देहरादूनके मैदानी इलाके।इन क्षेत्रों में कोहरे के चलते सुबह और रात के समय दृश्यता (visibility)बेहद कम हो सकती है,इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भी आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है।पहाड़ों पर बदलेगा मौसम,बारिश और बर्फबारी के आसारमैदानों में जहां कोहरा परेशानी का सबब बना हुआ है,वहीं पहाड़ों पर 20दिसंबर से मौसम करवट लेगा।बारिश का अनुमान:उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़के साथ-साथ कुमाऊं रीजन के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।बर्फबारी की संभावना: 3500मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेंबर्फबारीहो सकती है।22दिसंबर को भी पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।सावधान! शीतलहर की भी चेतावनीमौसम विभाग ने20दिसंबरको उत्तराखंड मेंशीतलहर (Cold Wave)चलने की भी संभावना जताई है। अगले2से3दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। खासकर पहाड़ी इलाकों में20और21दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ सकती है।कहां कितना रहा तापमान?हल्द्वानी ने तोड़ी ठंडशुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह रही कि मैदानी इलाका हल्द्वानी,पहाड़ी पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर से भी ज्यादा ठंडा रहा।शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)देहरादून22.27.3उधम सिंह नगर14.36.8मुक्तेश्वर21.06.3शुक्रवार को हल्द्वानी में दिन के तापमान में5.7डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह14.3डिग्री पर आ गया,जबकि उसी समय मुक्तेश्वर में पारा21.0डिग्री सेल्सियस था।

Back to top button