उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने महात्मा बुद्ध एवं डॉ आंबेडकर जी की मूर्तियां पर पुष्प अर्पित किए

केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद प्रयागराज में आयोजित सम्राट अशोक महान के शिलालेखों की प्रतिलिपियों के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत,नैतिक मूल्यों तथा सम्राट अशोक के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महान सम्राटों में से एक थे,जिन्होंने शासन व्यवस्था में नैतिकता,धर्म,करुणा और जनकल्याण को सर्वोच्च स्थान दिया। उनके शिलालेख आज भी सत्य,अहिंसा,सहिष्णुता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का लोकार्पण केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Back to top button