देश

एक साथ दोहरी मार! दक्षिण में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर भारत में ‘हड्डियां कंपाने’ वाली ठंड की दस्तक

नवंबर का महीना खत्म होने को है और देश का मौसम दो बिल्कुल अलग-अलग रूपों में अपना रंग दिखा रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है,वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत के समुद्री तटों पर एक बड़े चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है।दक्षिण में चक्रवात की आहट,इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग (IMD)ने एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले24घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है,जो एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके चलते कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।अंडमान और निकोबार:यहां25से29नवंबरतक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।तमिलनाडु,केरल और माहे:यहां भी25से27नवंबरतक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी:यहां भी30नवंबर तकतटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।मछुआरों को चेतावनी:इन राज्यों में समुद्र उफान पर रहेगा,इसलिए मछुआरों और पर्यटकों को समुद्री तटों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।उत्तर भारत में’रिकॉर्ड तोड़’सर्दी की शुरुआतदक्षिण में जहां बादल बरसेंगे,वहीं उत्तर भारत के मैदान बर्फीली हवाओं से कांपेंगे।पहाड़ों पर पारा शून्य के करीब:जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगा है। श्रीनगर,नैनीताल,शिमला और मनाली में पारा तेजी से नीचे गिरेगा।दिल्ली में सांसों पर संकट:दिल्ली वालों के लिए ठंड और प्रदूषण की’दोहरी मार’जारी है। गिरते तापमान के साथ हवा की गुणवत्ता (AQI) 450के खतरनाक स्तरको पार कर गई है,जिससे सांस लेना दूभर हो गया है। जल्द ही यहां भी कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है।यूपी-बिहार में कोहरे और ठंड का सितम:उत्तर प्रदेश:कानपुर,मेरठ,बरेली समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अगले हफ्ते तक पारा10डिग्रीसे भी कम हो सकता है।बिहार:यहां भी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना समेत कई शहर सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। यहां भी न्यूनतम तापमान2-4डिग्रीतक लुढ़क सकता है।राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बढ़ी ठंडइन दोनों राज्यों में भी ठंड का असर दिखने लगा है। जयपुर और भोपाल में न्यूनतम तापमान15डिग्रीके आसपास रहने का अनुमान है।

Back to top button