उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य कल लखनऊ में तिरंगा यात्रा, काकोरी शहीदों को नमन एवं विश्व आदिवासी दिवस समारोह में होंगे सम्मिलित

 केशव प्रसाद मौर्य कल 09 अगस्त 2026 को युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा एवं राष्ट्रीय चेतना का संचार किया जाएगा। यह यात्रा देश की आन-बान-शान तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र प्रथम की भावना को और मजबूत करने का संदेश देगी। काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ में आयोजित "काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस" के अवसर पर वीरों को नमन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, झूलेलाल वाटिका/पार्क, निकट हनुमान सेतु, लखनऊ में आयोजित "विश्व आदिवासी दिवस समारोह" में जाएगें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के एक ही दिन में आयोजित इन तीनों कार्यक्रमों में सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता तथा समाज के वंचित एवं जनजातीय वर्गों के सम्मान और सशक्तिकरण का स्पष्ट संदेश जाएगा।

Back to top button