उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य जी कल प्रयागराज भ्रमण पर रहेगें विभिन्‍न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

केशव प्रसाद मौर्य कल प्रयागराज के एक दिवसीय भ्रमण पर है, इस दौरान  उप मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री  के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12:20 बजे रेडिसन होटल, मौजा नसीबपुर बख्तियारा, प्लॉट नं0-24/19डी, सरोजनी नायडू मार्ग, प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल समाचार चैनल ‘यूपी तक’ की ओर से आयोजित विकसित यूपी बैठक” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री  दोपहर 1:00 बजे 18/ए, एम0जी0 मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित श्री मनोज कुशवाहा जी, पूर्व पार्षद के आवास पर जाएंगे।

इसके बाद दोपहर 1:20 बजे  उप मुख्यमंत्री 2551-एम0जी0 मार्ग, सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित श्री अमित सिंह जी, पार्षद के आवास पर जाएंगे।

केशव मौर्य  दोपहर 1:25 बजे सर्किट हाउस, प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों तथा क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा।

तदोपरान्त केशव विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, शासन की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता को योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी लाभ सुनिश्चित कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी लेते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री  त्रिपाठी चौराहा, मम्फोर्डगंज चौकी, प्रयागराज स्थित एम0सी0 त्रिपाठी, मुख्य न्यायाधीश, मुंबई हाई कोर्ट के आवास पर जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य के प्रयागराज भ्रमण के दौरान विकास, संगठन और जनसेवा—तीनों प्रमुख आयामों पर सक्रिय संवाद देखने को मिलेगा। उनका यह दौरा शासन की प्राथमिकताओं को गति देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की उनकी कार्यशैली को भी रेखांकित करेगा।

Back to top button