उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने कहा कि SIR पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी दुष्प्रचार बंद कर देश से माफी मांगें

श्री मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि एक गांव में एक व्यक्ति रहता था, जो बिना भेड़िया आए बार-बार चिल्लाता था—‘भेड़िया आया, भेड़िया आया।’ जब वास्तव में भेड़िया आया तो उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। विपक्ष के नेताओं की स्थिति भी कुछ ऐसी ही हो गई है। झूठ इतना ही बोलना चाहिए जितना जनता के बीच चल सके, लेकिन विपक्ष के लोग सत्ता वियोग में झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन बन चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब दुष्प्रचार और झूठ की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि PDA का कोई भविष्य नहीं है। भाजपा ही वास्तविक अर्थों में समाज के हर वर्ग, गरीब, किसान, नौजवान, महिला और वंचित समाज की सेवा कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

Back to top button