केशव मौर्य ने ललितपुर में सरस महोत्सव किया उद्घाटन और नोनिहलों को दिया प्यार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज ललितपुर जनपद के प्रवास पर रहे,जहाँ उन्होंने ‘सरस महोत्सव-2026’में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के ग्रामीण विकास,महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं वितरण किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर पुलिस लाइन,ललितपुर में माननीय उप मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों,सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों,देवतुल्य कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा स्नेह,उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत किया गया।महिला सशक्तिकरण (NRLM):उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत2242 स्वयं सहायता समूहों (SHGs)को33 करोड़63 लाख रुपये का बैंक ऋण आवंटित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर उनके आर्थिक स्वावलंबन की सराहना की। कृषि विकास (ट्रैक्टर वितरण):’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’के तहत किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों की रैली को रवाना किया। उन्होंने लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबियां भी सौंपी। खाद्य प्रसंस्करण: उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति2023 के अंतर्गत,उन्होंनेM/S JK Foods & Beveragesको89 लाख05 हजार रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया,जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।