कैलिफोर्निया: कम सैलरी से भड़का कर्मचारी, टॉयलेट पेपर से 12 लाख वर्ग फुट के गोदाम को फूंका; फेसबुक पर लाइव दिखाई करतूत

नई दिल्ली: अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कम वेतन (Low Salary) से नाराज एक कर्मचारी ने अपनी ही कंपनी के विशालकाय गोदाम में आग लगा दी। ओंटारियो स्थित इस 12 लाख वर्ग फुट वाले गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए 140 से अधिक दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।लाइव वीडियो बनाकर फेसबुक पर किया पोस्टगिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 29 वर्षीय चमेल अब्दुलकरीम के रूप में हुई है, जो एनएफआई इंडस्ट्रीज (NFI Industries) का कर्मचारी था। अब्दुलकरीम ने न केवल आग लगाई, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पेज पर साझा भी किया। ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ के अनुसार, वीडियो में आरोपी का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन वह हाथ में लाइटर लिए टॉयलेट पेपर के रोल में आग लगाते हुए साफ नजर आ रहा है।”जीने लायक पैसे नहीं मिलते”वीडियो में आरोपी ने अपनी भड़ास निकालते हुए सिस्टम और कंपनी पर निशाना साधा। उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हमें जीने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं मिलते, लेकिन ये चीजें (टॉयलेट पेपर) तो बहुत सस्ती हैं।” एक अन्य वीडियो में वह चेतावनी भरे लहजे में कहता है, “अगर आप हमें सम्मानजनक वेतन नहीं दे रहे हैं, तो कम से कम इतना तो दीजिए कि हम ऐसा (आगजनी) न करें।”सप्लाई चेन पर असर नहीं: किम्बर्ली-क्लार्कयह गोदाम ‘किम्बर्ली-क्लार्क’ के वितरण केंद्र के रूप में संचालित होता था, जहां भारी मात्रा में टॉयलेट पेपर और डायपर जैसे उत्पाद रखे थे। ओंटारियो फायर डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ माइक वेडेल ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए भारी संसाधन लगाने पड़े। हालांकि, किम्बर्ली-क्लार्क कंपनी ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि इस आगजनी से उत्पादों की आपूर्ति (Supply) में कोई बाधा नहीं आएगी और बाजार में टॉयलेट पेपर या डायपर की कमी नहीं होगी।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर जानबूझकर आगजनी करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।