कोहरे का कहर: संभल में कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत

संभल, 19दिसंबर:जनपद संभल में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार की रात घने कोहरे का कहर एक पूरे परिवार पर टूट पड़ा। तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी,बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को बुरी तरह रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के गांव में कोहराम मच गया।घने कोहरे में नहीं दिखा काल बनकर आया कंटेनरयह दिल दहला देने वाली घटना चंदौसी तहसील के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित खजरा गांव के पास शुक्रवार रात करीब8बजे हुई। घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम थी। इसी दौरान,एक ही बाइक पर सवार होकर यह परिवार कहीं जा रहा था,तभी मौत बनकर आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसेंटक्कर के बाद चारों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC),बहजोई ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार,मृतकों की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र केकमालपुर गांवनिवासी के रूप में हुई है:सुरेश (35वर्ष),पुत्र ओमप्रकाशविमलेश (30वर्ष),सुरेश की पत्नीप्रतीक (15वर्ष),सुरेश का बेटासंजय (40वर्ष),रिश्तेदारपुलिस ने शुरू की जांचबहजोई कोतवाली के इंस्पेक्टर संत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार एक किशोर और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।