सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की, जानें आज आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

अगर आप शादियों के सीजन में सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं,तो आपके लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार, 21नवंबर को सोने और चांदी,दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुख और मजबूत होते डॉलर ने सोने की मांग को थोड़ा झटका दिया है,जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी साफ दिख रहा है।राजधानी दिल्ली में24कैरेट सोने का भाव गिरकर1,24,400रुपये प्रति10ग्रामपर आ गया है। चलिए जानते हैं देश के दूसरे बड़े शहरों में क्या हैं सोने के लेटेस्ट रेट।दिल्ली,मुंबई,कोलकाता में क्या है कीमत?दिल्ली:यहां24कैरेट सोने का भाव1,24,400रुपये है,जबकि22कैरेट सोना 1,14,040रुपये प्रति10ग्राम पर बिक रहा है।मुंबई,कोलकाता,चेन्नई:इन तीनों बड़े महानगरों में कीमतें लगभग एक जैसी हैं। यहां24कैरेट सोना 1,24,250रुपये और22कैरेट सोना 1,13,890रुपये प्रति10ग्राम पर कारोबार कर रहा है।आपके शहर में क्या है सोने का भाव? (प्रति10ग्राम)शहर22कैरेट सोने का भाव (₹)24कैरेट सोने का भाव (₹)दिल्ली1,14,0401,24,400मुंबई1,13,8901,24,250चेन्नई1,13,8901,24,250कोलकाता1,13,8901,24,250अहमदाबाद1,13,9401,24,300जयपुर1,14,0401,24,400लखनऊ1,14,0401,24,400भोपाल1,13,9401,24,300चांदी की चमक भी हुई फीकीसोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव लुढ़ककर1,64,900रुपये प्रति किलोग्रामपर आ गया है।भविष्य में क्या होगा?एक्सपर्ट्स का अनुमानभले ही आज सोना सस्ता हुआ है,लेकिन बड़े एक्सपर्ट्स भविष्य में इसकी कीमतों में बड़ी तेजी का अनुमान लगा रहे हैं।गोल्डमैन सैक्सका मानना है कि दिसंबर2026तक सोना4,900डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकता है।ANZका अनुमान है कि अगले साल के मध्य तक सोना4,600डॉलर प्रति औंस पर होगा।ये अनुमान संकेत देते हैं कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है।