उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 की 22वीं राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति की बैठक सम्पन्न, केशव प्रसाद मौर्य

बैठक में नीति-2023 के अंतर्गत 51 नवीन प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें फ्रोजन फल एवं सब्जी प्रसंस्करण, कैटल फीड, डिहाइड्रेटेड फल एवं सब्जियां, मिठाई-नमकीन-बेकरी एवं आइसक्रीम, फ्रोजन रेडी-टू-ईट उत्पाद, पोटैटो फ्लेक्स, सोया उत्पाद, डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद, दाल एवं आटा प्रसंस्करण, खाद्य तेल, सौर ऊर्जा आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों सहित विभिन्न मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

नवीन प्रस्तावों में महिला उद्यमी समूहों सहित विभिन्न इकाइयों द्वारा सौर ऊर्जा आधारित खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इनमें रेडी-टू-कुक खाद्य उत्पाद, आटा, मसाले, दाल मिल, चावल मिल, सोया उत्पाद, ब्रेडक्रम्ब्स, फ्रूट जूस, डिब्बाबंद फल एवं सब्जियां तथा गुड़ आधारित इकाइयां शामिल हैं।  उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश बढ़ने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्मिक सम्मानित बैठक के दौरान खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उद्यमी मित्र सुश्री इशानी श्रीवास्तव, बरेली, उद्यमी मित्र श्रीमती नेहा सिंह, सीतापुर तथा श्री अंशिल सिन्हा, जूनियर असिस्टेंट, राजकीय खाद्य प्रसंस्करण केंद्र, बरेली को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Back to top button