देश

गया हुआ तूफान फिर लौट आया? चेन्नई में ‘दितवाह’ का यू-टर्न, लगातार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

Cyclone Ditwah impact Chennai : मौसम का मिजाज भी कितना अजीब होता है। रविवार की शाम चेन्नई वालों ने राहत की सांस ली थी कि चलो,चक्रवात’दितवाह’ (Ditwah)कमजोर पड़ गया है। बादल छंटते नजर आ रहे थे। लेकिन सोमवार की सुबह ने सबको चौंका दिया। जो तूफान कमजोर पड़ गया था,उसने रात के अंधेरे में समंदर से फिर नमी खींची और दोगुनी ताकत के साथ वापस लौट आया।सोमवार सुबह5बजे से ही चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में जो बारिश शुरू हुई,उसने सीजन के सारे रिकॉर्ड को टक्कर दे दी। उत्तरी चेन्नई का तो हाल सबसे बुरा रहा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भीगते हुए गए और ऑफिस जाने वाले लोग ट्रैफिक में घंटों फंसे रहे। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।चेन्नई में ऑरेंज और तिरुवल्लुर में रेड अलर्टहालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)को अपनी चेतावनी बदलनी पड़ी। रविवार को जहां सिर्फ येलो अलर्ट था,वहीं अब चेन्नई के लिए’ऑरेंज अलर्ट’ (बहुत भारी बारिश) और तिरुवल्लुर के लिए’रेड अलर्ट’ (अत्यधिक भारी बारिश) जारी कर दिया गया है।आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को दिन भर में शहर में औसतन10सेंटीमीटरबारिश हुई। एन्नोर इलाके में तो दोपहर2बजे तक ही13सेंटीमीटरपानी बरस गया,जिसने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। नूंगमबक्कम,पैरीज कॉर्नर और वडापलानी जैसे इलाकों में भी10सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।तूफान तट के पास ही अटका,आज भी भारी बारिश का डरचिंता की बात यह है कि यह सिस्टम अभी भी चेन्नई के तट से महज30-40किलोमीटर दूर मंडरा रहा है। इसकी चाल बहुत धीमी (5किमी/घंटा) है।प्रसिद्ध वेदर ब्लॉगर प्रदीप जॉन का कहना है कि यह डिप्रेशन (Depression)अगले36घंटोंतक चेन्नई के पास ही बना रह सकता है। यह तूफान न तो पश्चिम की तरफ बढ़ पा रहा है और न ही पूर्व की तरफ। एक जगह अटके होने के कारण,यह लगातार बादलों को रिचार्ज कर रहा है।आज इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिशमौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आज (मंगलवार) भी राहत की उम्मीद कम है।चेन्नईतिरुवल्लुरकांचीपुरमचेंगलपेटइन चारों जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी का कहना है कि मंगलवार तड़के तक यह सिस्टम थोड़ा कमजोर होकर नेल्लोर की तरफ बढ़ सकता है,लेकिन तब तक चेन्नई वालों को संभलकर रहना होगा। अगर जरूरी न हो,तो आज बाहर जाने से बचें।

Back to top button