उत्तर प्रदेश

जनता का प्रधानमंत्री मोदी जी पर अटूट विश्वास, बीएमसी चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

लखनऊ |महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं बंपर जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और विकासोन्मुख नेतृत्व पर महाराष्ट्र की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।श्री मौर्य ने इस शानदार जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र श्री रवीन्द्र चव्हाण जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उप मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र भाजपा नेतृत्व, सभी विजयी प्रत्याशियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा महाराष्ट्र की जागरूक जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश “विकसित भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि बीएमसी जैसे देश के सबसे बड़े नगर निकाय में भाजपा को मिला यह प्रचंड जनादेश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासन, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का भरोसा निरंतर मजबूत हो रहा है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक सुधारों और विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव आज नगर निगम स्तर तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Back to top button