उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में सुनीं जन-समस्याएं; दूरभाष पर दिए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश, केशव प्रसाद मौर्य

सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित’जनता दर्शन’कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं,बुजुर्ग,युवा,किसान और दिव्यांगजन अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।उपमुख्यमंत्री जी ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए,जिसमें मुख्य रूप से :-• विकास कार्य: नाली,खड़ंजा और पेयजल (पानी) की आपूर्ति।• प्रशासनिक मामले: राजस्व संबंधी विवाद और पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतें।• आवास योजनाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ में आ रही बाधाएं।• आर्थिक सहायता: गंभीर बीमारियों के इलाज और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आर्थिक मदद।जनसमस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने मौके से ही विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।• जिलाधिकारी: फतेहपुर,सीतापुर,लखनऊ,बाराबंकी,मुजफ्फरनगर,अम्बेडकर नगर और लखीमपुर खीरी।• पुलिस प्रशासन: पुलिस आयुक्त (वाराणसी),वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आजमगढ़, उन्नाव,रामपुर,कन्नौज)।• नगर निकाय एवं अन्य: नगर आयुक्त (प्रयागराज),जनरल मैनेजर (इफको),जीएम (एनसीआर) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (मिर्जापुर)जनता दर्शन के दौरान कुशीनगर निवासी दिव्यांग श्री राम आसरे यादव ने आवास की समस्या उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी। श्री मौर्य ने उन्हें ढांढस बंधाया और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान करने के लिए पूर्ण मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राम आसरे के मामले में तत्काल कार्रवाई कर उन्हें लाभान्वित किया जाए।

Back to top button