दिन में धूप, रात में सिहरन: उत्तराखंड में ‘सूखी ठंड’ ने बढ़ाई मुश्किल, जानें कब मिलेगी राहत?

उत्तराखंड में इस बार की सर्दी एक अलग ही रूप दिखा रही है। यहां बारिश न होने के कारण’सूखी ठंड’ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक,सुबह और शाम के वक्त ऐसी ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।मौसम विभाग का कहना है कि यह ट्रेंड अभी खत्म नहीं होने वाला है, क्योंकि जब तक पहाड़ों पर अच्छी बारिश या बर्फबारी नहीं होती, इस सूखी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस मौसम का सबसे बुरा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सूखी ठंड से खांसी, जुकाम और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।धोखेबाज मौसम: दिन में गर्मी,रात में आफतइस सूखी ठंड की सबसे बड़ी पहचान है दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर। दिन में तेज धूप निकलने की वजह से मौसम सामान्य लगता है,लेकिन सूरज ढलते ही पारा तेजी से गोता लगाता है और ठिठुरन बढ़ जाती है।देहरादून का हाल:गुरुवार को ही देखिए,देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा27.4°Cरहा, लेकिन रात का न्यूनतम पारा11.4°Cपर आ गया। आज,शुक्रवार को भी दिन का तापमान27डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान गिरकर10डिग्री तक पहुंच सकता है।आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?मौसम विभाग के मुताबिक,आज यानी21नवंबर को भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून,हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में सुबह के समय कोहरा या कुहासा छाने लगा है,जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है और सुबह की ठंड और भी ज्यादा महसूस हो रही है।पहाड़ों पर क्या है हाल?पहाड़ी इलाकों में रातें काफी सर्द हो चली हैं। गुरुवार को प्रमुख पर्वतीय नगरों का तापमान कुछ इस तरह रहा:मुक्तेश्वर:अधिकतम17.8°C |न्यूनतम 5.9°Cनई टिहरी:अधिकतम17.7°C |न्यूनतम 6.2°Cसाफ है कि पहाड़ों पर रात का तापमान6डिग्री के आसपास पहुंच रहा है,जो कड़ाके की ठंड का संकेत है। मौसम विभाग ने लोगों,खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।