उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, समूह की बहनों को ई-रिक्शा दिए, केशव प्रसाद मौर्य

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने गृह जनपद कौशाम्बी में प्रवास के दूसरे दिन होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित’कार्यकर्ता मिलन समारोह’में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया,बल्कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित कर विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश की’डबल इंजन’सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए विभिन्न योजनाओं के चेक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। कौशांबी में डेढ़ लाख दीदियों का समूह जिसे बढ़ाकर एक करोड़ करना है।सशक्तिकरण: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपी गईं।समान अधिकार: दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाने के लिए उन्हें ट्राई-साइकिल प्रदान की गई।स्वास्थ्य एवं पोषण:’सुपोषित भारत’के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई।संस्कार और स्नेह: श्री मौर्य ने अत्यंत आत्मीयता के साथ नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उन्हें उपहार भेंट किए।उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं। हम सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए हिंदू मुस्लिम नहीं दिखते सबको समान भाव से योजना का लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा,आज रंग पंचमी परप्रदेशवासियों की बधाई साथ ही महिला दिवस पर समस्त मेरी माता-बहनों को बधाई। “होली का यह पर्व आपसी सद्भाव और विजय का प्रतीक है। हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए संकल्पित है। आज वितरित किए गए ई-रिक्शा और उपकरण केवल सरकारी सहायता नहीं,बल्कि स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम हैं।”इस भव्य समारोह में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप पटेल जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी सहित जनपद के माननीय जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भारी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Back to top button