Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: कुंभ राशि में बना खतरनाक ‘ग्रहण योग’, इन 2 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! वृषभ-सिंह को बंपर लाभ

21 January 2026 Horoscope:ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 21जनवरी का दिन कई राशियों के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है,तो कुछ के लिए बेहद सतर्क रहने की चेतावनी लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात कुंभ राशि में हो रहा है,जहां वह राहु के साथ मिलकर अशुभ’ग्रहण योग’का निर्माण कर रहा है। इस खतरनाक योग का सीधा असर कन्या और कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है,जिससे उन्हें तनाव और उलझनों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि,देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि वृषभ,मिथुन और सिंह समेत कई राशियों के लिए वरदान साबित होगी,जिससे उन्हें अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं पंडित राकेश झा से,आज मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल कैसा रहेगा।मेष राशि: पैसों की आवक बढ़ेगी,लेकिन खर्च भी रुलाएगामेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा के लाभ भाव में होने से धन का आगमन तो होगा,लेकिन खर्च भी आसमान छू सकता है। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा,लेकिन सहकर्मियों की मदद से आप स्थिति संभाल लेंगे। दुश्मनों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास घुलेगी और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी,बस खान-पान पर ध्यान दें। आज भाग्य 86प्रतिशत तक आपका साथ देगा। उपाय के तौर पर’ओम गं गणपतये नमः’मंत्र का जाप करें।वृषभ राशि: बुद्धि के बल पर मिलेगी सफलता,निवेश से होगा महालाभवृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार साबित होगा। आपकी बुद्धिमानी और कार्यकुशलता आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता दिलाएगी। कूटनीति से आप मुश्किल काम भी आसानी से निकाल लेंगे। नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। लंबे समय से किए गए निवेश का आज बंपर फायदा मिलने वाला है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिलेगी। हालांकि,कमर दर्द की शिकायत रह सकती है। आज भाग्य87प्रतिशत आपके साथ है। उपाय के तौर पर गाय को पालक खिलाएं।मिथुन राशि: किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ,कला-कौशल से होगी कमाईमिथुन राशि के लिए आज का दिन शुभता से भरा रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य भाव में हो रहा है,जिससे आपकी वाणी की कुशलता आपको लाभ दिलाएगी। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका और लाभ मिलेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। गर्दन से संबंधित व्यायाम करना फायदेमंद होगा। आज भाग्य88प्रतिशत आपका साथ देगा। उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाएं।कर्क राशि: चारों तरफ से आएंगी चुनौतियां,मानसिक तनाव चरम पर रहेगाकर्क राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा हो सकता है। आपकी राशि से अष्टम भाव में राहु-चंद्रमा की युति आपको मानसिक तनाव और उलझनें देगी। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से बिल्कुल भी न उलझें,वरना करीबी लोग भी नाराज हो सकते हैं। अप्रत्याशित खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर बड़ा मतभेद हो सकता है। सेहत के मामले में पुरानी दबी हुई बीमारी फिर से उभर सकती है,सतर्क रहें। आज भाग्य83प्रतिशत साथ देगा। उपाय के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।सिंह राशि: मिलेंगे भौतिक सुख-सुविधाएं,अधिकारी होंगे मेहरबानसिंह राशि के जातकों के लिए दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र की उलझनें वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से सुलझ जाएंगी। आपके पुराने काम की आज तारीफ होगी और उसका फायदा भी मिलेगा। नए वाहन या भौतिक सुख-सुविधा की खरीदारी का योग बन रहा है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है,लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर गलतफहमी पैदा हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। आज आपका भाग्य86प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के लिए गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा।कन्या राशि: विरोधी करेंगे परेशान,अचानक बढ़े खर्च से बिगड़ेगा बजटकन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है।’ग्रहण योग’के प्रभाव से मानसिक द्वंद की स्थिति बनी रहेगी और आपको अपनी बुद्धि को स्थिर रखना होगा। नौकरी में विरोधी सक्रिय रहेंगे,इसलिए हर कदम संभलकर उठाएं। अचानक आए गैर-जरूरी खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। हालांकि,आज आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी करीबी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। संतान की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। आज भाग्य83प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के लिए गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।तुला राशि: फंसा हुआ पैसा मिलेगा वापस,बुद्धि से बनेंगे बिगड़े कामतुला राशि वालों के लिए सितारे आज मेहरबान हैं। आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर शुभ फल देगा। परिवार में जीवनसाथी और संतान से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपकी बुद्धिमानी और कार्यकुशलता की तारीफ होगी,लेकिन बॉस की उम्मीदें आपसे बढ़ी रहेंगी,जिससे थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज वापस मिलने के प्रबल योग हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर मन में कोई वहम रह सकता है,लेकिन घबराएं नहीं। आज भाग्य88प्रतिशत आपके साथ है। उपाय के तौर पर दामोदराष्टकम् का पाठ करें।वृश्चिक राशि: सुख-सुविधाओं पर होगा खर्च,कार्यक्षेत्र में मिलेगा सहयोगवृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा,लेकिन सुख-सुविधाओं पर धन भी जमकर खर्च होगा। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से विशेष सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को उन्नति का अवसर मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के अटके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। बस अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। आज भाग्य86प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।धनु राशि: साहस तो बढ़ेगा लेकिन क्रोध सब बिगाड़ देगाधनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें,वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है,इसलिए तालमेल बनाकर चलें। वाहन या किसी उपकरण की मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद बीतेगा। नींद की कमी और अनियमित खानपान से सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपका भाग्य84प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के लिए श्रीगणेश स्तोत्र का पाठ करें।मकर राशि: सरकारी काम से होगा लाभ,बिजनेस में होगी बंपर कमाईमकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद लाभप्रद रहने वाला है। आपकी राशि में बना’बुधादित्य योग’आपको सरकारी क्षेत्र से बड़ा फायदा दिला सकता है। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों की आज बंपर कमाई होगी। लोन के लिए किए गए प्रयास आज सफल होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके अटके हुए काम को पूरा कर देगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपका भाग्य86प्रतिशत साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें।कुंभ राशि: ग्रहण योग कराएगा भारी नुकसान,हर फैसले में बरतें सावधानीकुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है,क्योंकि आपकी ही राशि में’ग्रहण योग’बन रहा है। इससे आप पूरे दिन मानसिक उलझन और बेचैनी महसूस करेंगे। नौकरी में विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे,सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में किसी की बातों में आकर या भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें,वरना भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक की स्थिति बनी रहेगी। सेहत के मामले में कोई जोखिम न लें। आज भाग्य79प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के लिए राहु के मंत्र का जाप करें।मीन राशि: किस्मत से मिलेगा पैसा,लेकिन खर्च पर रखें काबूमीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। भाग्य आज आपको आर्थिक लाभ अवश्य दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका अनुभव आपके काम आएगा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा,लेकिन कोई अच्छी डील देखकर आप बजट से बाहर जाकर खर्च कर सकते हैं। किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम तो रहेगा,लेकिन किसी बात को लेकर दूरी का एहसास भी होगा। अपच और गैस की समस्या से बचें। आज भाग्य85प्रतिशत आपके साथ है। उपाय के लिए श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।