प्रयागराज में गूंजी ‘सेवा ज्योति’, केशव मौर्य बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाना ही हमारा संकल्प

केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज जनपद के सिविल लाइन्स स्थित सुभाष चौराहे पर आयोजित तीनों संगठनात्मक जनपदों के संयुक्त कार्यक्रम 'सेवा ज्योति यात्रा' में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा ज्योति मशाल को जनता एवं कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्य ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर ही पारदर्शी एवं त्वरित कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए।
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों का उनका सफलतम कार्यकाल विश्व के राजनीतिक इतिहास में अभूतपूर्व है। दुनिया का कोई भी शासक इतना सफल और समर्पित नहीं रहा है जितने हमारे प्रधानमंत्री जी हैं। इस ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने अपनी ओर से, प्रयागराज तथा समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन व बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर संगठन व क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी महानगर श्री राकेश त्रिवेदी, महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, मा० सांसद श्री प्रवीन पटेल, पूर्व मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मा० विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, मा० विधायक श्री राजमणि कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि वार्ष्णेय, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद प्रजापति, पूर्व मा० विधायक श्री राजबली जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री विभव भारती, संयोजक श्री संजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री कलेक्टर पांडेय, सह-संयोजक श्री विजय श्रीवास्तव, सह-संयोजक श्री दीप त्रिवेदी, महामंत्री श्री विक्रमजीत सिंह भदौरिया, महामंत्री श्री रमेश पासी, पूर्व प्रत्याशी श्री योगेश शुक्ला, श्री सुबोध सिंह, श्री राजन शुक्ला, श्री हिमांशु पांडेय सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।