बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म: Airtel लाया ‘पूरे महीने’ वाला प्लान, सिर्फ 319 रुपये में जी-भर के चलाएं इंटरनेट

हम अक्सर शिकायत करते हैं कि “रिचार्ज तो महीने का कराते हैं,लेकिन खत्म28दिन में ही हो जाता है।” यह2-3दिन का हेर-फेर साल भर में हमें एक एक्स्ट्रा रिचार्ज कराने पर मजबूर कर देता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो चाहते हैं कि अगर1तारीख को रिचार्ज कराया है,तो अगली1तारीख को ही रिचार्ज कराना पड़े,तोAirtelने आपकी सुन ली है।एयरटेल का एक खास प्लान है,जो सीधे30दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी “पूरा महीना,पूरा सुकून”। आइये जानते हैं319रुपये वाले इस प्लान में आपको क्या-क्या मिलता है।क्या खास है इस₹319वाले प्लान में?तारीख याद रखने का झंझट नहीं:यह प्लान पूरे30दिनोंतक चलता है। यानी अगर आपने महीने की5तारीख को रिचार्ज किया,तो अगला रिचार्ज अगले महीने की5को ही करना होगा। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हर महीने की एक फिक्स डेट पर अपना बिल या खर्चा निपटाना चाहते हैं।डाटा और कॉलिंग:इस प्लान में आपको रोजाना1.5 GBडेटामिलता है। यानी दिन भर रील्स देखने,वीडियो कॉल करने या ऑफिस का काम करने के लिए यह डेटा काफी है। इसके साथ ही,देश भर में किसी भी नेटवर्क परअनलिमिटेड कॉलिंगऔर300 SMSकी सुविधा भी मिलती है।इंटरनेट चलाने की आजादी:एयरटेल ने इस प्लान को यूजर्स की असली जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है। अक्सर स्टूडेंट्स,वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग या छोटे दुकानदार चाहते हैं कि उन्हें रोज अच्छा-खासा डेटा मिले और बार-बार बैलेंस चेक न करना पड़े। यह प्लान आपको वो ही’फ्रीडम’देता है।किनके लिए है यह’स्मार्ट चॉइस’?स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स:जिन्हें ऑनलाइन क्लास या मीटिंग्स के लिए स्थिर इंटरनेट और एक महीने का पक्का हिसाब चाहिए।बुजुर्ग:जिन्हें बार-बार28दिन का हिसाब लगाना मुश्किल लगता है।बजट बनाने वाले लोग:जो महीने की सैलरी या पॉकेट मनी के साथ ही अपना मोबाइल खर्च प्लान करते हैं।