केशव प्रसाद मौर्य जी ने 14 ‘लखपति दीदियों’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और गणतंत्र दिवस परेड के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) से जुड़ी14 ‘लखपति दीदियों’ के दल को प्रशस्ति पत्र दिया एवं दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु अपने सरकारी आवास संख्या–7,कालिदास मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है,जिसने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त,आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाया है। आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं उत्तर प्रदेश की हमारी बहनें।वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूहों को₹1225 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड तथा₹7610 करोड़ की सामुदायिक निवेश निधि (CIF)उपलब्ध कराई गई है। ‘लखपति महिला योजना’ के अंतर्गत अब तक33 लाख से अधिक महिलाओं का चिन्हांकन किया गया है,जिनमें से18 लाख से अधिक महिलाएं लखपति श्रेणी में सम्मिलित हो चुकी हैं।SRLM निदेशक श्रीमती दीप रंजन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,दिल्ली जाने वाले14 ‘लखपति दीदियों’ में गोरखपुर की मन्शा देवी (ई-रिक्शा उद्यम एवं ई-रिक्शा ट्रेनर) एवं श्रीमती राजकुमारी देवी (पशुपालन,श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संघ से संबद्ध), झांसी की प्रवेश कुमारी (पशु आहार उत्पादन इकाई), बिजनौर की रितु देवी (विदुर कैफे संचालन) एवं सुमन देवी (प्रेरणा कैफे), कौशाम्बी की श्रीमती सरिता देवी (ई-रिक्शा आधारित उद्यम,सेफ मोबिलिटी परियोजना),अलीगढ़ की ऋतु शर्मा (मसाला निर्माण एवं बिक्री), चित्रकूट की श्रीमती निर्मला देवी (दुग्ध व्यवसाय,बुन्देलखण्ड मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी से संबद्ध),इटावा की मन्त्रवती शाक्य (उन्नत कृषि) एवं विजेता गोयल (ब्यूटी पार्लर,जन सुविधा केंद्र),सम्भल की अनुपमा सिंह (गो-आधारित उत्पाद) एवं मोनिका (सौंदर्य प्रसाधन निर्माण),रायबरेली की गुड़िया देवी (दुग्ध व्यवसाय),देवरिया की आशा (प्रेरणा कैंटीन)शामिल हैं।सूचना प्रदाता – रतन सिंह, सूचना अधिकारी, उप मुख्यमंत्री।