सोने का भाव आज: सोना फिर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। दुनिया भर के बाज़ारों से मिल रहे अच्छे संकेतों,डॉलर की कमज़ोरी और अमेरिकी सरकार के शटडाउन के खत्म होने से सोने की मांग बढ़ गई है,जिसका असर भारतीय बाज़ारों पर भी साफ़ दिख रहा है।14नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में24कैरेट सोने का भाव1,28,780रुपये प्रति10ग्राम पर पहुँच गया है। आज शुक्रवार को बिहार चुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं,जिसका असर बाज़ार पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में सोने का आज का ताज़ा भाव क्या है।दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में24कैरेट सोने का भाव1,28,780रुपये प्रति10ग्राम चल रहा है,जबकि22कैरेट सोने की कीमत1,18,060रुपये प्रति10ग्राम है।मुंबई,चेन्नई और कोलकाता में क्या है भाव?मुंबई,चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम लगभग एक जैसे ही हैं। यहाँ पर22कैरेट सोने की कीमत1,17,910रुपये प्रति10ग्राम है,तो वहीं24कैरेट सोना1,28,660रुपये प्रति10ग्राम पर बिक रहा है।पुणे और बेंगलुरु में कीमतअगर पुणे और बेंगलुरु की बात करें तो यहाँ भी24कैरेट सोना1,28,630रुपये प्रति10ग्राम और22कैरेट सोना1,17,910रुपये प्रति10ग्राम पर मिल रहा है।देश के अन्य शहरों में आज का सोने का भाव (प्रति10ग्राम)शहर22कैरेट सोने का भाव (₹)24कैरेट सोने का भाव (₹)दिल्ली1,18,0601,28,780मुंबई1,17,9101,28,660अहमदाबाद1,17,9601,28,630चेन्नई1,17,9101,28,660कोलकाता1,17,9101,28,660हैदराबाद1,17,9101,28,660जयपुर1,18,0601,28,780भोपाल1,17,9601,28,630लखनऊ1,18,0601,28,780चंडीगढ़1,18,0601,28,780क्या सोना छुएगा आसमान?एक्सपर्ट्स का बड़ा अनुमानब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार,जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का मानना है कि साल2026तक सोना5000डॉलर प्रति औंस के स्तर को भी पार कर सकता है। बैंक के ग्लोबल हेड एलेक्स वुल्फ के मुताबिक, 2026के अंत तक सोने की कीमत5,200से5,300डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। वहीं,गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर2026तक सोने के4,900डॉलर प्रति औंस पर पहुँचने का अनुमान लगाया है।ANZका मानना है कि अगले साल के मध्य तक ही सोना4,600डॉलर प्रति औंस पर पहुँच जाएगा।चांदी की कीमतों में भी चमकचांदी के भाव में भी तेज़ी बनी हुई है।14नवंबर को चांदी1,73,100रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई है। विदेशी बाज़ारों में भी चांदी का हाजिर भाव बढ़कर53.86डॉलर प्रति औंस हो गया है। देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू कारणों के साथ-साथ दुनिया भर के घटनाक्रमों से भी प्रभावित होती हैं।