शादी के मंडप से पहले ‘जॉब पोर्टल’ पर पहुंची दुल्हन! सज-धज कर कार में बैठी लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोग बोले- ‘ये तो मैं हूँ’

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है, जिसकी कल्पना भी कर पाना मुश्किल है। कभी अतरंगी डांस तो कभी हंसी-मजाक के वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर वो युवा खुद को जोड़ पा रहा है जो करियर और लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, एक दुल्हन का अपनी ही शादी के दिन कार में बैठकर ‘नौकरी के लिए अप्लाई’ करने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।सजी-धजी दुल्हन और हाथ में स्मार्टफोन: क्या है पूरा माजरा?वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की शादी के भारी-भरकम जोड़े और गहनों में पूरी तरह तैयार है। वह कार की पिछली सीट पर बैठी हुई है। आमतौर पर इस वक्त दुल्हनें नर्वस होती हैं या अपनी एंट्री का इंतजार करती हैं, लेकिन यहाँ माजरा कुछ और ही है। यह दुल्हन पूरी तन्मयता के साथ अपने फोन पर Job Application भर रही है। वीडियो बनाने वाला शख्स बैकग्राउंड में कहता सुनाई देता है कि कुछ देरी हो गई है, इसलिए यह गाड़ी में बैठी-बैठी नौकरी के लिए अप्लाई कर रही है।”बेरोजगारी का दर्द या करियर के प्रति जूनून?”वीडियो में दुल्हन का आत्मविश्वास और काम के प्रति उसकी गंभीरता देखकर लोग हैरान हैं। इंस्टाग्राम पर इसे sanchi_shivam_twoheartsonesoul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को ‘आज के दौर की हकीकत’ बता रहे हैं, जहाँ शादी जैसे बड़े निजी आयोजनों के बीच भी करियर की चिंताएं पीछा नहीं छोड़तीं।सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़: यूजर्स ने खुद को किया ‘रिलेट’वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।एक यूजर ने लिखा: “ये तो बिल्कुल मेरी कहानी है, कहीं भी रहूँ काम और करियर दिमाग से नहीं जाता।”दूसरे ने अपने दोस्त को टैग करते हुए पूछा: “भाई, कहीं ये हम दोनों की ही भविष्य की तस्वीर तो नहीं?”एक अन्य यूजर का कमेंट था: “इसे कहते हैं असली डेडिकेशन, शादी अपनी जगह और करियर अपनी जगह!”