विदेश

श्रीलंका में 153 मौतें और तबाही मचाने के बाद भारत पहुँचा ‘मौत का तूफान’, अगले 24 घंटे बेहद नाजुक

रविवार (30नवंबर) की सुबह दक्षिण भारत के तटीय इलाकों के लिए खौफ और सावधानी के साये में हुई है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात’दितवाह’ (Cyclone Ditwah)अब भारत की चौखट पर दस्तक दे चुका है। इसकी रफ़्तार भले ही धीमी हो,लेकिन इसका तेवर काफी खतरनाक नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने साफ कर दिया है कि आज का दिन यानी रविवार को यह तूफान अपना असली असर दिखाएगा।अगर आप या आपके कोई भी परिचित तमिलनाडु,पुडुचेरी या दक्षिण आंध्र प्रदेश के इलाकों में हैं,तो आज एक्स्ट्रा अलर्ट रहने की जरूरत है।कहाँ पहुंचा है तूफान?ताजा जानकारी के मुताबिक,यह तूफान बहुत ही धीमी गति से (सिर्फ5किमी प्रति घंटे) उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। धीमी गति होने के कारण यह एक ही जगह पर ज्यादा देर तक तबाही मचा सकता है। यह तूफान अब पुडुचेरी और चेन्नई के बेहद करीब आ चुका है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आज (30नवंबर) कभी भी लैंडफॉल कर सकता है यानी जमीन से टकरा सकता है। यह तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट के साथ-साथ आगे बढ़ रहा है और शाम तक यह तट के मात्र25किलोमीटर पास हो सकता है।श्रीलंका में मचा चुका है मौत का तांडवइस तूफान को हल्के में लेने की गलती कतई नहीं करनी चाहिए। हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका में इसने जो हाल किया है,वह डरावना है। वहां की मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने153लोगों की जान ले ली है और200से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। यही वजह है कि भारत सरकार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती।रेड अलर्ट और बारिश की चेतावनीIMDने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिएरेड अलर्टजारी किया है। हवा की रफ़्तार70से80किमी प्रति घंटा रह सकती है।इन इलाकों में हो सकती है भयानक बारिश:पुडुचेरी और कराईकलचेन्नई,चेंगलपट्टू और कांचीपुरमनागपट्टिनम,कुड्डालोर और विल्लुपुरमसबसे बड़ा डर’समुद्र’से है। अनुमान है कि ज्वार (लहरें) आधा मीटर से1मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं,जिससे निचले इलाकों में पानी भरने का गंभीर खतरा है। किसानों के लिए भी बुरी खबर है,क्योंकि खड़ी फसलों को इससे भारी नुकसान पहुँच सकता है।चेन्नई एयरपोर्ट:100से ज्यादा फ्लाइट्स रद्दतूफान का सीधा असर हवाई यात्रा पर पड़ा है। चेन्नई एयरपोर्ट ने शनिवार को ही54उड़ानें रद्द कर दी थीं और आज (रविवार) के लिए भी47उड़ानें (36घरेलू और11इंटरनेशनल)कैंसिल कर दी गई हैं। अगर आपकी आज की फ्लाइट है,तो घर से निकलने से पहले एयरलाइन से स्टेटस जरूर चेक कर लें। रेलवे ने भी अपनी तैयारी कर ली है और एक स्पेशल’वॉर रूम’बनाया है ताकि पटरियों पर नजर रखी जा सके।सरकार पूरी तरह मुस्तैदइस कुदरती आफत से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार साथ मिलकर काम कर रहे हैं।एनडीआरएफ (NDRF):गुजरात के वडोदरा से खास प्लेन के जरियेNDRFकी5टुकड़ियां चेन्नई बुला ली गई हैं।शेल्टर होम:संवेदनशील इलाकों में6,000राहत शिविर तैयार हैं।राज्य में28डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी गई हैं।आपसे अपील है कि प्रशासन की चेतावनियों को गंभीरता से लें और जब तक जरूरी न हो,समुद्र तट या बाहर जाने से बचें। सुरक्षित रहें!

Back to top button