सपा के शासन में बेटियां घबराती थीं, भाजपा राज में अपराधी या तो जेल में हैं या परलोक सिधार गए, केशव प्रसाद मौर्य

विधान परिषद में नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज सदन में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की उपलब्धियों और लोक-कल्याणकारी नीतियों का ब्यौरा रखा। मा0 सभापति के माध्यम से पटल पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी ही पिछड़ों और महिलाओं की वास्तविक संरक्षक है।उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण कभी नहीं देगी,क्योंकि यह असंवैधानिक है। विपक्ष द्वारा मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण की बात करना केवल’मुस्लिम तुष्टीकरण’की राजनीति है।पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार पर हमला बोलते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर में जनता में इतना भय था कि लोग रात में निकलने से डरते थे। उन्होंने पुराने नारों की याद दिलाते हुए कहा:• ‘‘जिस गाड़ी में सपा का झण्डा- उस गाड़ी में बैठा गुण्डा’’• ‘‘सपा का नारा है- खाली प्लाट हमारा है’’• ‘‘देख सपाई- बिटिया घबराई’