उत्तर प्रदेश

सफलता के 9 वर्ष पूर्ण होने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की यह पल प्रदेशवासियों को धन्यवाद देने का है

लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एक विशेष पुस्तक का विमोचन करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश में आज सरकार ने सफलता के9 वर्ष पूर्ण किए,यह पल प्रदेशवासियों को धन्यवाद देने का है। उनके विश्वास और आशीर्वाद से हम2027 में पुनः सरकार बनाने जा रहे हैं।इस अवसर पर विमोचित पुस्तक में सरकार के9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं,उपलब्धियों और परिवर्तनकारी पहलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है,जिससे आमजन को प्रदेश के विकास की व्यापक जानकारी मिल सके। इससे पहले भी प्रदेश में शासन के कार्यों को संकलित करते हुए पुस्तकों का विमोचन किया जाता रहा है,जिनमें विकास,कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं की झलक प्रस्तुत की जाती है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक केवल उपलब्धियों का दस्तावेज नहीं,बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शक भी है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी,उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी,संगठन मंत्री बीजेपी श्री धर्मपाल जी,सरकार में समस्त मंत्री एवं सहयोगी पार्टी के मंत्री,लखनऊ महापौर जी,मुख्य सचिव एसपी गोयल जी,अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button