उत्तर प्रदेश

सब दागे कारतूस सपा में एकत्रित हो रहे हैं, केशव प्रसाद मौर्य

विधानसभा सत्र से पहले डिप्टी सीएम मौर्य ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो चुके हैं और उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है. ‘दगे कारतूस’ का इस्तेमाल करते हुए मौर्य ने संकेत दिया कि सिद्दीकी की राजनीतिक क्षमता खत्म हो गई है.केशव प्रसाद मौर्य ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘दगा कारतूस’ करार दिया है. नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने यह तंज कसा. बता दें कि रविवार को कांग्रेस छोड़कर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थामा है. इससे पहले वे बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

Back to top button