सर्दियों ने दी दस्तक: कहीं बरसेंगे बादल, तो कहीं कंपाएगी शीतलहर, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड अब सिहरन पैदा करने वाली सर्दी में तब्दील हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी भी जारी की है,तो वहीं कई इलाके शीतलहर की चपेट में आने वाले हैं।दक्षिण भारत में बारिश का अलर्टमौसम विभाग (IMD)का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है,जिसके कारण चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों पर देखने को मिलेगा।तमिलनाडु: 18से23नवंबर के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है,कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका है।केरल और माहे:यहां20से23नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार:यहां भी18से22नवंबर के बीच भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।जो लोग इन समुद्री इलाकों के आसपास रहते हैं,खासकर मछुआरों को22नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर का प्रकोपजहां दक्षिण में बारिश की संभावना है,वहीं उत्तर-पश्चिम,मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। यहां रात का तापमान सामान्य से2से4डिग्री तक नीचे गिर गया है,जिससे सर्दी बढ़ गई है।मध्य प्रदेश और राजस्थान:पश्चिमी मध्य प्रदेश में18-19नवंबर को और पूर्वी राजस्थान में18-20नवंबर के दौरान शीतलहर चल सकती है।छत्तीसगढ़,मराठवाड़ा और तेलंगाना:इन राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।ओडिशा और झारखंड में भी ठंड का’येलो अलर्ट’ओडिशा:यहां ठंड ने लोगों का जीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उदयगिरि में तापमान 5.4डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,जो राज्य में सबसे कम था। राजधानी भुवनेश्वर समेत4जिलों में शीतलहर के लिए’येलो अलर्ट’जारी किया गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राज्य में ठंड बढ़ा दी है।झारखंड:यहां भी सात जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। गुमला में पारा6.6डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि,मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण मंगलवार से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है और अगले कुछ दिनों में तापमान3-4डिग्री तक बढ़ सकता है।