“हां, मेरा चेहरा फूला हुआ था…”: ‘नागिन 7’ शुरू होने से पहले, प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी सर्जरी की अफवाहों पर चुप्पी!

एकता कपूर के सबसे धमाकेदार शो’नागिन7’का इंतजार अब बस खत्म होने ही वाला है। शो के शुरू होने से पहले ही,इसकी नई नागिन यानीप्रियंका चाहर चौधरीचर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इस बार वजह उनका शो नहीं,बल्कि उनके लुक को लेकर उड़ रही अफवाहें हैं।पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर यह बातें चल रही थीं कि प्रियंका ने अपने चेहरे पर कोईकॉस्मेटिक सर्जरीकरवाई है। अब,शो के प्रीमियर से ठीक पहले,प्रियंका ने इन सभी अटकलों पर खुलकर बात की है और वो असली वजह बताई है जिससे उनका चेहरा बदला हुआ लग रहा था।तो क्या है प्रियंका के बदले हुए चेहरे का सच?प्रियंका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके चेहरे पर जो सूजन थी,वह किसी सर्जरी का नहीं,बल्किदवाइयों के साइड इफेक्टका नतीजा थी।उन्होंने कहा, “यह बातें बहुत दिनों से चल रही हैं। मैं पिछले एक साल से दवाइयों पर थी और मुझे एंटीबायोटिक्स की बहुत हैवी डोज दी गई थी। इस वजह से मेरा वजन तो कम हो गया था,लेकिन चेहरे पर सूजन आ गई थी,जिसे लोगों ने कुछ और ही समझ लिया।”प्रियankaने यह भी साफ किया कि अगर कोई अपना लुक बेहतर बनाने के लिए कुछ करवाता भी है,तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वह कहती हैं, “हर किसी को अपना लुक अच्छा बनाने का पूरा हक है,और यह पूरी तरह से उसकी अपनी पसंद है।”ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाबजब प्रियंका से उनके लुक को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल किया गया,तो उन्होंने बहुत बेबाकी से जवाब दिया।”अगर मैं काजल लगाती हूं या लेंस पहनती हूं,तो लोग मान लेते हैं कि मैंने चेहरे पर कुछ करवा लिया है। यह मेरा चेहरा है,मैं जानती हूं कि मैंने क्या किया है। लेकिन लोगों को तो बस बोलना होता है।”उन्होंने आगे कहा, “हम पब्लिक फिगर हैं,इसका मतलब यह नहीं कि लोग इतने असंवेदनशील हो जाएं। मैं तो इन बातों को हंसी में उड़ा देती हूं,लेकिन कई लोग ऐसे कमेंट्स से टूट जाते हैं,जो बिल्कुल सही नहीं है।”‘नागिन7’में दिखेगा प्रियंका का जलवाइन सभी बातों से दूर,प्रियंका अब पूरी तरह से अपने नए शो’नागिन7’पर फोकस कर रही हैं। इस शो में उनके साथ हैंडसम हंकनामिक पॉललीड रोल में नजर आएंगे।’नागिन7’का प्रीमियर27दिसंबरसे कलर्स टीवी पर होने जा रहा है,और यह हर शनिवार-रविवार,रात8बजे टेलीकास्ट होगा। अब देखना यह है कि नई नागिन के रूप में प्रियंका दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।