BREAKING

क्या आप भी वजन कम करने के लिए रोज ढेर सारे अंडे खा रहे हैं? थोड़ा संभल जाइये

जब भी हम वजन घटाने (Weight Loss)का संकल्प लेते हैं,तो हमारी शॉपिंग लिस्ट में सबसे पहली चीज़ जो जुड़ती है,वो है-अंडे और चिकन। जाहिर है,अंडा बनाना आसान है,सस्ता है और प्रोटीन का तो यह खजाना है। इसे खाने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है,जिससे भूख कम लगती है। इसीलिए हर डाइटीशियन और जिम ट्रेनर इसे खाने की सलाह देते हैं।लेकिन,जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं,वैसे ही अंडे के साथ भी है। अगर आप जोश में आकर ज़रूरत से ज्यादा अंडे खा रहे हैं,तो यह आपकी सेहत और वेट लॉस के सपने,दोनों पर पानी फेर सकता है।अंडा: दोस्त या दुश्मन?एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंडे बेशक सेहत के लिए फायदेमंद हैं,लेकिन “अति हर चीज़ की बुरी होती है।” जब आप बहुत ज्यादा अंडे खाने लगते हैं,तो इसका असर आपके शरीर पर उल्टा पड़ने लगता है।समस्या मुख्य रूप से अंडे के पीले वाले हिस्से (Yolk)में होती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट होता है। अगर आप लगातार ज्यादा जर्दी खा रहे हैं,तो आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन (सूजन) बढ़ सकती है। इतना ही नहीं,यह आपके दिल की सेहत के लिए खतरा बन सकता है और जिस वजन को आप कम करने निकले थे,वह कम होने की बजाय बढ़ना शुरू हो सकता है।तो फिर एक दिन में कितने अंडे खाएं?अब सवाल यह है कि सही मात्रा क्या है?स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक,एक स्वस्थ वयस्क इंसान को दिन में2से ज्यादा पूरे अंडेनहीं खाने चाहिए। सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप एक पूरा अंडा (जर्दी के साथ) खाएं और दूसरे अंडे का सिर्फ़ सफ़ेद हिस्सा (Egg White)लें। इससे आपको प्रोटीन भी पूरा मिलेगा और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहेगा।सिर्फ अंडे पर निर्भर रहना सही नहींअगर आपको लगता है कि सुबह,दोपहर और शाम सिर्फ अंडे खाकर आप स्लिम हो जाएंगे,तो आप गलती कर रहे हैं। आपके शरीर को बाकी पोषक तत्वों की भी ज़रूरत है। अपनी डाइट को बैलेंस करना सीखें।पोषण विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अंडों के साथ-साथ आपको अपनी प्लेट में पालक,मटर,मशरूम या एवोकाडो जैसी चीज़ें भी शामिल करनी चाहिए। इनका फाइबर आपके पाचन को सही रखता है। सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन है-‘उबले अंडे और उबली सब्जियां’। यह पचने में हल्का होता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज़ कर देता है।(डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी बड़े बदलाव या समस्या के लिए अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें।)

Back to top button