मनोरंजन

Vijay-Rashmika Wedding: बज गई शहनाई? 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे ‘रश्मिका-विजय’! जुबली हिल्स वाला घर रोशनी से जगमगाया, वायरल कार्ड ने बढ़ाई धड़कनें

हैदराबाद/मुंबई। टॉलीवुड के ‘अर्जुन रेड्डी’ यानी विजय देवरकोंडा और ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें अब महज अफवाह नहीं लग रही हैं। फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि शादी की तारीख से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी डिटेल सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। हालांकि दोनों सितारों ने अभी चुप्पी साधी हुई है, लेकिन हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित विजय देवरकोंडा के आलीशान बंगले की सजावट कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।दुल्हन की तरह सजा विजय का घर, वीडियो हुआ वायरलसोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें अभिनेता के हैदराबाद वाले घर को रोशनी से नहला दिया गया है। घर की यह भव्य सजावट देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ‘राउडी स्टार’ के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब रश्मिका और विजय की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। घर की यह रौनक बता रही है कि परिवार में किसी बड़े जश्न की तैयारी चल रही है।वायरल कार्ड ने खोला राज: 26 फरवरी को होगी शादी!घर की सजावट के बीच इंटरनेट पर एक वेडिंग कार्ड (Wedding Card) ने तहलका मचा दिया है। वायरल हो रहे इस कार्ड के मुताबिक, यह पावर कपल इसी महीने यानी 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेने जा रहा है। कार्ड में लिखा है, “हम आपको एक खास खुशखबरी देने और इस नए सफर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।”उदयपुर में शादी और हैदराबाद में रिसेप्शनलीक हुई जानकारी के अनुसार, यह शादी ‘झीलों की नगरी’ उदयपुर में होगी, जहाँ केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बाद नवविवाहित जोड़ा 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन (Reception) आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म जगत की हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। कार्ड में आगे लिखा है, “हम अपने मिलन का जश्न मनाते हुए इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। आपकी उपस्थिति इस अवसर को हमारे लिए और भी खास बना देगी।”‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुआ प्यार का सफरविजय और रश्मिका की केमिस्ट्री ने फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में दर्शकों का दिल जीत लिया था। रील लाइफ की यह जोड़ी कब रियल लाइफ में बदल गई, फैंस को पता ही नहीं चला। रश्मिका कई मौकों पर विजय को अपने जीवन का ‘आशीर्वाद’ बता चुकी हैं, जिन्होंने उन्हें मुश्किल वक्त में संबल दिया। अक्सर साथ में छुट्टियां मनाने और डिनर डेट्स पर स्पॉट किए जाने वाले ये दोनों स्टार्स अब आधिकारिक रूप से ‘हमसफर’ बनने की दहलीज पर हैं।

Back to top button