देश

West Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल में फिर ‘दीदी’ का जादू या खिलेगा कमल? सर्वे में TMC को बहुमत, पर BJP दे रही है कड़ी टक्कर

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर होने वाले ‘महामुकाबले’ की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 23 और 29 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान से पहले राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इसी बीच VoteVibe का ताज़ा ‘वोट ट्रैकर’ ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसे सीएनएन-न्यूज18 पर जारी किया गया है। इस सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता की हैट्रिक लगा सकती हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बढ़ती ताकत टीएमसी के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही है।सीटों का समीकरण: बहुमत के करीब टीएमसीओपिनियन पोल के अनुसार, 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। सर्वे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 174 से 184 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि यह संख्या बहुमत से अधिक है, लेकिन 2021 की 215 सीटों के मुकाबले इसमें गिरावट देखी जा रही है। दूसरी तरफ, बीजेपी अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए 108 से 118 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस और वामपंथी दलों (CPM) के लिए यह चुनाव भी सूखे जैसा नजर आ रहा है, उन्हें महज 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना है।क्षेत्रवार मुकाबला: कहां कौन भारी?बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है:मेदिनीपुर: यहां बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है, उसे 32–34 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 22–24 सीटें।प्रेसिडेंसी क्षेत्र: टीएमसी का यह गढ़ बरकरार है, जहां उसे 75–77 सीटें मिलने का अनुमान है।मालदा: यहां टीएमसी को 31–33 और बीजेपी को 15–17 सीटें मिल सकती हैं।मुख्यमंत्री की पसंद: अभी भी ‘दीदी’ नंबर 1सर्वे में जनता से जब अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछा गया, तो ममता बनर्जी 46.4% समर्थन के साथ पहली पसंद बनी हुई हैं। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी 34.9% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अन्य चेहरों में मोहम्मद सलीम (5.0%) और अधीर रंजन चौधरी (3.2%) काफी पीछे नजर आ रहे हैं।चुनाव के सबसे बड़े मुद्दे और वोट बैंकबंगाल चुनाव में इस बार जनता के लिए सबसे बड़ी चिंता नौकरी और विकास (35.1%) है। इसके बाद कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा (18.5%) को बड़ा मुद्दा माना गया है।वोटिंग पैटर्न: मुस्लिम समुदाय का 60.9% वोट टीएमसी के पक्ष में जाता दिख रहा है।जातिगत समीकरण: अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) के करीब 50% वोटर बीजेपी की ओर झुके हुए हैं। सवर्ण हिंदुओं में भी बीजेपी 46.8% के साथ टीएमसी (35.4%) से आगे है।2021 बनाम 2026: बदलती तस्वीरपिछले चुनाव (2021) में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था और बीजेपी 77 सीटों पर सिमट गई थी। लेकिन VoteVibe के ताज़ा सर्वे में बीजेपी की सीटों में बड़ा उछाल (करीब 30-40 सीटों का फायदा) और टीएमसी की सीटों में कटौती यह संकेत दे रही है कि इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा कड़ा और दिलचस्प होने वाला है।

Back to top button