व्यापार

PAN Card New Rules: 1 अप्रैल से बदल गए पैन कार्ड के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN; गाड़ी-प्रॉपर्टी खरीदने की लिमिट भी बदली

नई दिल्ली: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब और कागजी कामकाज से जुड़े कई नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है। आज यानी 1 अप्रैल से पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) बनवाने और इसके इस्तेमाल को लेकर सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं या बैंक से लेकर प्रॉपर्टी तक का कोई बड़ा ट्रांजेक्शन करने वाले हैं, तो आपको इन नए नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सरकार ने वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाने और कंप्लायंस को आसान बनाने के लिए ये कदम उठाए हैं।अब सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा पैनसबसे बड़ा बदलाव पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में हुआ है। अब तक आप केवल अपना आधार कार्ड देकर आसानी से पैन कार्ड बनवा लेते थे, लेकिन 1 अप्रैल से ऐसा नहीं होगा। नए नियमों के मुताबिक, अब आवेदक को आधार कार्ड के साथ-साथ अपनी पहचान और जन्मतिथि (DOB) को वेरिफाई करने के लिए कुछ अतिरिक्त दस्तावेज भी जमा करने होंगे।ये डॉक्यूमेंट्स होंगे मान्य:जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)वोटर आईडी कार्ड (Voter ID)10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट या मार्कशीटपासपोर्ट (Passport)ड्राइविंग लाइसेंस (DL)मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया एफिडेविटध्यान दें: पैन कार्ड और आधार कार्ड पर आपका नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए, तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।आवेदन के लिए आ गए 4 नए फॉर्मपैन कार्ड बनवाने के लिए अब आवेदकों की कैटेगरी के हिसाब से फॉर्म की व्यवस्था भी बदल दी गई है।फॉर्म 93: आम नागरिकों (Individuals) के लिए।फॉर्म 94: कंपनियों (Companies) के लिए।फॉर्म 95: विदेशी नागरिकों (Foreign Individuals) के लिए।फॉर्म 96: विदेशी संस्थाओं या कंपनियों (Foreign Entities) के लिए।लेन-देन और खरीदारी में पैन के इस्तेमाल के नए नियमपैन कार्ड बनवाने के साथ-साथ इसके इस्तेमाल की लिमिट्स में भी 1 अप्रैल से कई अहम बदलाव किए गए हैं:बैंक डिपॉजिट और विड्रॉल: अब एक वित्त वर्ष के दौरान अगर आप बैंक से कुल 10 लाख रुपये से ज्यादा जमा करते हैं या निकालते हैं, तो आपको पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा।गाड़ी की खरीदारी: पहले छोटी या बड़ी कोई भी गाड़ी खरीदने पर पैन देना होता था। अब नए नियम के तहत, अगर आप 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की गाड़ी खरीदते हैं, तभी पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।इंश्योरेंस पॉलिसी: पहले 50,000 रुपये से ज्यादा के प्रीमियम पर पैन लगता था, लेकिन अब हर तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है, चाहे उसका प्रीमियम कितना भी कम क्यों न हो।प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन: जमीन या घर खरीदने वालों के लिए राहत है। पहले 10 लाख रुपये की प्रॉपर्टी पर पैन लगता था, जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी 20 लाख या उससे ज्यादा की प्रॉपर्टी पर ही पैन अनिवार्य होगा।होटल और रेस्टोरेंट का बिल: अगर आप होटल, रेस्टोरेंट या किसी इवेंट की बुकिंग का पेमेंट कैश में कर रहे हैं, तो पैन कार्ड देने की लिमिट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है।

Back to top button