धर्म

Hanuman Jayanti 2026 : कर्ज और संकटों से चाहिए हमेशा के लिए छुटकारा? बजरंगबली के इन सिद्ध मंत्रों का करें जाप

News India Live, Digital Desk: सनातन धर्म में चैत्र पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि आज ही के पावन दिन संकटमोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीराम के परम भक्त बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने और उनके कुछ विशेष सिद्ध मंत्रों का जाप करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं। अगर आप भी लंबे समय से किसी बीमारी, कर्ज या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज सच्चे मन से इन मंत्रों का जाप करने से न केवल कर्ज से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बल, बुद्धि और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होगी। आइए आपको बताते हैं कि आज पूजा के दौरान किन चमत्कारी मंत्रों का जाप करना चाहिए।कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाएगा ये अचूक मंत्र अगर आप भारी कर्ज के नीचे दबे हैं और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, तो आज हनुमान जी के इस सिद्ध मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। मंत्र है- “ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।” मान्यता है कि पूरी श्रद्धा से इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होता है और कर्ज उतारने के नए रास्ते अपने आप खुलने लगते हैं। इसके अलावा आज बजरंगबली के 108 नामों का स्मरण करना भी आर्थिक संकटों को दूर करने में बेहद कारगर माना गया है।शाम के समय करें हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ आज हनुमान जयंती की शाम को स्नानादि करके पवित्र हो जाएं और घर के मंदिर या किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ करें। इस पाठ के प्रभाव से मानसिक तनाव और अज्ञात भय हमेशा के लिए दूर होता है। साथ ही व्यक्ति के आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होती है, जिससे नौकरी और व्यापार से जुड़ी परेशानियां छूमंतर हो जाती हैं।सफलता और मंगल ग्रह को मजबूत करने वाले सिद्ध मंत्र अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है या आप हर काम में मनचाही सफलता पाना चाहते हैं, तो पूजा के समय एकाग्र होकर इन प्रभावशाली श्लोकों और मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण करें:’ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम! श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः!”अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम्, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।”ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः”ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।’मंत्र जाप के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां हनुमान जी की पूजा में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मंत्रों का जाप करते समय हमेशा कुशा या ऊनी आसन का ही प्रयोग करें, नंगे फर्श पर न बैठें। आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। आज के दिन पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें और खान-पान एकदम सात्त्विक रखें। मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन भूलकर भी न करें। इसके अलावा मंत्रों का उच्चारण पूरी एकाग्रता के साथ और बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए, तभी भगवान की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।

Back to top button