LPG Cylinder Today: गैस की किल्लत सिर्फ एक अफवाह! घर बैठे बुक करें बिना एड्रेस प्रूफ 5 किलो का ‘छोटू’ सिलेंडर, चेक करें 6 अप्रैल के ताज़ा रेट

एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर मची अफरातफरी और पैनिक बाइंग के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गैस एजेंसियों के बाहर पहले की तरह लंबी लाइनें अब कुछ कम होने लगी हैं। इस वैश्विक संकट को देखते हुए सरकार और तेल कंपनियों ने गैस की सुचारू सप्लाई के लिए कई नए और कड़े उपाय किए हैं। ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य विवाद के बीच राहत की बात यह भी है कि भारत का 9वां जहाज ‘ग्रीन आशा’ एलपीजी लेकर जल्द ही भारत पहुंचने वाला है। ऐसे में अगर आप भी रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों से परेशान हैं, तो अब घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं 6 अप्रैल को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट क्या हैं और बिना किसी एड्रेस प्रूफ के आप कैसे तुरंत गैस प्राप्त कर सकते हैं।इंडेन का खास तोहफा: बिना एड्रेस प्रूफ 5 किलो का ‘छोटू’ सिलेंडरअगर आप घर से दूर रहते हैं और गैस कनेक्शन लेने के लंबे झंझट से बचना चाहते हैं, तो इंडेन (Indane) आपके लिए एक शानदार विकल्प लेकर आया है। इंडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी दी है कि छात्र, कामकाजी युवा और प्रवासी मजदूर अब बिना किसी एड्रेस प्रूफ के 5 किलो का सुविधाजनक ‘छोटू’ सिलेंडर खरीद सकते हैं। यह हल्का और पोर्टेबल सिलेंडर कम गैस खपत या अस्थायी जरूरतों के लिए एकदम परफेक्ट है। कंपनी ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि उनके पास गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और डिलीवरी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। इसलिए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी रसोई को बिना किसी चिंता के चालू रखें।भारत गैस (BPCL) का 50% रिफंड वाला धांसू ऑफरभारत गैस (BPCL) ने भी छोटे परिवारों और प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए ‘भारतगैस मिनी’ 5 किलोग्राम का सिलेंडर बाजार में उतारा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कॉम्पैक्ट 5 किलो का सिलेंडर वितरकों के पास आसानी से उपलब्ध है। आपको बस अपने नजदीकी भारत गैस वितरक के पास जाना है और कोई भी वैध पहचान पत्र (Valid ID) दिखाकर यह सिलेंडर अपने घर ले आना है। इस बेहतरीन योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आप इस सिलेंडर को 5 साल के भीतर वापस करते हैं, तो आपको 50% धनवापसी (Refund) भी मिल जाती है। बीपीसीएल ने साफ किया है कि गैस की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है और ग्राहकों को बेबुनियाद बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए।चुटकियों में घर बैठे ऐसे बुक करें अपना गैस सिलेंडरआज के डिजिटल दौर में गैस बुक करने के लिए एजेंसी के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज या मिस्ड कॉल के जरिए अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं।भारत गैस (Bharat Gas) के ग्राहक व्हाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल नंबर 7710955555, IVRS नंबर 7715012345, ‘Hello BPCL’ ऐप या my.ebharatgas.com वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं।इंडेन गैस (Indane Gas) के उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555, IVRS 7718955555, ‘Indian Oil One’ ऐप या cx.indianoil.in वेबसाइट से अपना सिलेंडर आसानी से बुक करा सकते हैं।एचपी गैस (HP Gas) के उपभोक्ता व्हाट्सएप 9222201122, मिस्ड कॉल 9493602222, IVRS 8888823456, ‘HP Pay’ ऐप या myhpgas.in वेबसाइट का इस्तेमाल करके तुरंत बुकिंग कन्फर्म कर सकते हैं।देश के प्रमुख शहरों में 6 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेटलखनऊ में आज घरेलू गैस 950.50 रुपये और कमर्शियल गैस 2201 रुपये में मिल रही है।राजधानी नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल 2078.50 रुपये का है।गुलाबी शहर जयपुर में घरेलू 916.5 रुपये और कमर्शियल 2031 रुपये है।मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल 1836 रुपये है।कोलकाता में घरेलू 939 रुपये व कमर्शियल 2208 रुपये है।चेन्नई में घरेलू 928.50 रुपये और कमर्शियल 2043.50 रुपये है।हैदराबाद में घरेलू 965 रुपये व कमर्शियल 2321 रुपये है।पूर्वोत्तर के डिब्रूगढ़ में घरेलू 912 रुपये और कमर्शियल 2148 रुपये है।बेंगलुरु में घरेलू 915.50 रुपये व कमर्शियल 2161 रुपये है।पटना में आज घरेलू सिलेंडर 1011 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2365 रुपये में बिक रहा है।