देश

Weather Update: कहीं लू का टॉर्चर तो कहीं आसमानी आफत! IMD ने जारी किया भारी बारिश और हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली/मुंबई: देश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 15 अप्रैल (बुधवार) से भारत के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत के दो अलग रूप देखने को मिलेंगे। एक तरफ जहां महाराष्ट्र और मध्य भारत के लोग भीषण लू (Heatwave) की चपेट में रहेंगे, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। पारा कई राज्यों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने को तैयार है।महाराष्ट्र और एमपी में हीटवेव का कहर, 46 डिग्री तक जा सकता है पारामध्य और पश्चिमी भारत के लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन अग्निपरीक्षा जैसे होने वाले हैं। IMD के अनुसार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में तापमान में अचानक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में लू का दौर शुरू हो चुका है, जो अब महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में फैल रहा है। 16 से 18 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर और कड़े होंगे, जबकि विदर्भ और ओडिशा में पूरे हफ्ते भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।पूर्वोत्तर राज्यों में गरजेंगे बादल, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधीचिलचिलाती धूप के उलट, पूर्वोत्तर भारत में मौसम मेहरबान होने के साथ-साथ खतरनाक भी हो सकता है। असम, मेघालय और त्रिपुरा में 17 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अनुमान है, जबकि असम और मेघालय में 17 से 19 अप्रैल के बीच ‘रेन रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।दक्षिण भारत में प्री-मानसून की दस्तक, केरल-कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्टदक्षिण भारतीय राज्यों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। केरल और कर्नाटक के कई जिलों में 17 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ तूफान आने की आशंका है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि 30 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं समुद्री तटों पर असर डाल सकती हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम खुशनुमा हो जाएगा।बंगाल और सिक्किम में उमस के बीच बारिश का खेलपूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम मिला-जुला रहेगा। 16 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विशेष रूप से सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में गर्मी के साथ-साथ उमस (Humidity) लोगों को परेशान करेगी, जिससे ‘फील लाइक’ टेम्परेचर वास्तविक तापमान से काफी ज्यादा महसूस होगा।IMD ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। बदलते मौसम के बीच किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

Back to top button