SSC MTS 2025: आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा,19 लाख से अधिक रहे गैरहाजिर जानें यूपी-बिहार का क्या रहा हाल

News India Live, Digital Desk: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती 2025 के पहले चरण की परीक्षा के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। हाल ही में एक आरटीआई (RTI) के जवाब में आयोग ने खुलासा किया है कि आधे से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। देशभर में जहां उपस्थिति का ग्राफ नीचे रहा, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह राष्ट्रीय औसत से बेहतर देखने को मिला।36 लाख दावेदार, लेकिन मैदान में केवल 16.70 लाखएसएससी की सूचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए देशभर से कुल 36,17,245 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन परीक्षा के दौरान केवल 16.70 लाख अभ्यर्थी ही केंद्रों पर पहुंचे। साफ है कि लगभग 19.47 लाख परीक्षार्थियों ने इस सुनहरे मौके को हाथ से जाने दिया।यूपी-बिहार में उपस्थिति का ‘दम’मध्य क्षेत्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश और बिहार में उपस्थिति का प्रतिशत राष्ट्रीय आंकड़ों से बेहतर रहा:कुल पंजीकृत: 5,10,032उपस्थित: 2,64,366 (51.83%)बिहार का हाल: यहां सबसे अधिक 57.36% अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।यूपी का हाल: उत्तर प्रदेश में 48.43% परीक्षार्थी उपस्थित रहे।आवेदकों की संख्या में भारी गिरावटदिलचस्प बात यह है कि इस साल आवेदकों की संख्या में भी बड़ी कमी देखी गई थी। साल 2024 में जहां रिकॉर्ड 57.44 लाख आवेदन मिले थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर मात्र 36.17 लाख रह गई। यानी एक ही साल में 21 लाख आवेदकों की कमी दर्ज की गई।क्यों है एमटीएस कमजोर ‘मैथ्स’ वालों के लिए वरदान?एसएससी एमटीएस उन छात्रों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे आसान रास्ता है जिनकी गणित और रीजनिंग पर पकड़ थोड़ी कमजोर है। इसके पीछे की रणनीति समझिए:सिर्फ क्वालिफाइंग सेशन: परीक्षा का पहला सत्र (मैथ्स और रीजनिंग) केवल पास करना जरूरी है। इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते।नेगेटिव मार्किंग नहीं: पहले सत्र में गलत उत्तर पर अंक नहीं कटते।कम स्कोर पर भी पास: जनरल कैटेगरी को 40 में से केवल 12 सवाल सही करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह आंकड़ा और भी कम (8-10 सवाल) है।मेरिट का आधार: फाइनल मेरिट केवल जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश के मार्क्स पर बनती है।SSC Selection Post Phase-14: 3003 पदों पर आवेदन शुरू, बदल गया एग्जाम पैटर्नएसएससी ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के लिए भी बिगुल फूंक दिया है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में 3003 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी:अंतिम तिथि: 4 मई 2025 (फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई)त्रुटि सुधार (Correction Window): 11 से 13 मई तक।एग्जाम पैटर्न में बदलाव: अब परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है, यानी हर विषय के लिए समय सीमा तय होगी।प्रमुख रिक्तियां और योग्यता:मेडिकल अटेंडेंट (CGHS): 235 पद (योग्यता: 10वीं पास)।नर्सिंग ऑफिसर: 107 पद (योग्यता: 12वीं पास)।सर्वेयर: 197 पद (योग्यता: स्नातक)।आयु सीमा: विभिन्न पदों के लिए 18 से 25/27/30 वर्ष।