UP Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही है आग, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर; जानें 28 अप्रैल से किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू (Heatwave) की चपेट में है। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। हालात ये हैं कि यूपी का बांदा जिला 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे देश का सबसे गर्म शहर बन गया है। इसके साथ ही प्रयागराज और वाराणसी भी देश के टॉप-5 सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। अगर आप भी यूपी में रहते हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले मौसम विभाग (IMD) का यह ताजा अलर्ट जरूर जान लें, क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम बड़ा करवट लेने वाला है।क्यों भड़क रही है यूपी में इतनी गर्मी?भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में आ रही गर्म पछुआ हवाओं और महाराष्ट्र के ऊपर बने एक मजबूत प्रतिचक्रवात (Anticyclone) के कारण उत्तर प्रदेश में पारा अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के जिलों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर अलर्ट जारी किया है।इन 20 जिलों में भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन और हमीरपुर शामिल हैं। यहां के निवासियों को दोपहर में बिना जरूरी काम के बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है।लखनऊ-कानपुर समेत इन जिलों में लू का ‘यलो अलर्ट’राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 40 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सोनभद्र, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।पश्चिमी यूपी में रात को भी नहीं मिलेगी चैन (उष्ण रात्रि अलर्ट)दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी पसीना छुड़ाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के फर्रुखाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं में ‘उष्ण रात्रि’ (Warm Night) का अलर्ट है, यानी यहां रातें बेहद गर्म रहने वाली हैं।आज 27 अप्रैल को भी जारी रहेगा लू का तांडवसोमवार यानी 27 अप्रैल की सुबह से मंगलवार सुबह तक कई जिलों में लू का असर जस का तस बना रहेगा। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।28 अप्रैल से पलटी मारेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्टतपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत की खबर भी दी है। लखनऊ आंचलिक केंद्र के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 28 अप्रैल से मौसम अचानक पलटी मारेगा और पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।28 अप्रैल को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और ललितपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरने) और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मई की शुरुआत तक रहेगा सुहाना मौसममौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 अप्रैल को इन हवाओं की रफ्तार और बढ़कर 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। आंधी और बारिश का यह सुहाना सिलसिला 2 मई तक जारी रहने की पूरी संभावना है, जिससे यूपी वालों को लू के इस जानलेवा प्रकोप से पूर्ण रूप से राहत मिल जाएगी। तब तक विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें, लगातार पानी पीते रहें और जरूरत पड़ने पर ओआरएस (ORS) का उपयोग करें।