ICSE, ISC Result 2026 : जल्द खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार, जानें कब और कैसे चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

News India Live, Digital Desk:काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अब किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं। देशभर के करीब 4 लाख छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के मुताबिक, बोर्ड अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले हफ्ते में नतीजों का ऐलान कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।कब आ सकता है रिजल्ट? वायरल दावों का सचसोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 22 अप्रैल को रिजल्ट आने की खबरें वायरल हो रही थीं, जिन्हें CISCE अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पिछले साल 2025 में परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी 28 अप्रैल से 2 मई के बीच रिजल्ट जारी हो सकता है।इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे अपना स्कोरकार्डजैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:cisce.orgresults.cisce.orgइसके अलावा, छात्र DigiLocker ऐप और SMS के जरिए भी अपनी मार्कशीट एक्सेस कर पाएंगे।स्टेप-बाय-स्टेप: ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्टरिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। छात्रों को अपना एडमिट कार्ड तैयार रखना चाहिए:सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।होमपेज पर ‘ICSE Result 2026’ या ‘ISC Result 2026′ के लिंक पर क्लिक करें।अब अपना Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code दर्ज करें।’Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट जरूर ले लें।SMS के जरिए रिजल्ट पाने का तरीकाअगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप एक मैसेज के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं:अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।टाइप करें: ICSE <स्पेस> अपनी 7 अंकों की Unique ID (उदाहरण: ICSE 1234567)।इस मैसेज को 09248082883 पर भेज दें।कुछ ही देर में आपका विषयवार रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा।पासिंग मार्क्स और जरूरी जानकारीICSE (10वीं) के छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। वहीं, ISC (12वीं) के छात्रों के लिए पासिंग क्राइटेरिया 35% निर्धारित किया गया है। याद रखें कि ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी, मूल मार्कशीट आपको अपने संबंधित स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी।