दिल्ली में 42.3 डिग्री की तपिश के बाद 61 km/h की आंधी ने दी राहत! मंगलवार से 3 दिन बदला रहेगा मौसम

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्लीवासियों के लिए दिन दोहरे अनुभव लेकर आया। एक तरफ तेज धूप और गर्म हवाओं ने दिनभर लोगों का हाल बेहाल किया, वहीं दोपहर बाद अचानक 61 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने भीषण गर्मी से कुछ राहत दिला दी। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले तीन दिनों तक इसी तरह के बदलाव बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।42.3 डिग्री पर पहुंचा पारा, रिज में 43.8 डिग्री दर्जसोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। रिज क्षेत्र में सर्वाधिक 43.8 डिग्री और आयानगर में 43.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 60 से घटकर मात्र 20 प्रतिशत तक पहुंच गया।दोपहर बाद चली तेज आंधी, प्रगति मैदान में 61 km/h रफ्तारअपराहन पौने तीन से पौने चार बजे के बीच राजधानी में तेज आंधी चली। प्रगति मैदान में हवा की रफ्तार 61 किमी प्रतिघंटा, पूसा में 54, नारायणा में 48, लोधी रोड पर 46 और पीतमपुरा में 41 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। देर शाम फिर से धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने राजधानी को अपनी चपेट में लिया।साइक्लोनिक सर्कुलेशन है मौसम बदलाव की वजहमौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव आया है। यह सर्कुलेशन देश के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है जिससे राजस्थान से धूल और रेत आने के कारण इस पूरे क्षेत्र में धूल भरी आंधियां चल रही हैं।30 अप्रैल तक तापमान में गिरावट के आसारस्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार यह विक्षोभ 30 अप्रैल तक दिल्ली को प्रभावित कर सकता है और इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहेंगे, 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार हैं, हालांकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा।