व्यापार

गरीब मेधावी छात्रों को ONGC देगा ₹48,000 सालाना! 2000 स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू- 15 मई है आखिरी मौका

नई दिल्ली। अगर आप पढ़ाई में होशियार हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा का सपना अधूरा रह जाने का डर सता रहा है, तो यह खबर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी ने ‘ONGC मेरिट स्कॉलरशिप 2025-26’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत देशभर के 2000 मेधावी छात्र-छात्राओं को हर साल 48,000 रुपये की सीधी वित्तीय मदद दी जाएगी।इंजीनियरिंग, MBBS और MBA के छात्र कर सकते हैं आवेदनयह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक या स्नातकोत्तर के पहले वर्ष में प्रवेश लिया है। इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमबीए और जियोलॉजी तथा जियोफिजिक्स में मास्टर्स करने वाले छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।SC/ST को 1000, OBC को 500 और जनरल को 500 सीटेंओएनजीसी ने समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने के लिए सीटों का स्पष्ट बंटवारा किया है। SC/ST वर्ग को 1000, OBC को 500 और जनरल व EWS वर्ग को 500 सीटें दी गई हैं। इसके साथ ही कुल सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जो इस योजना को और समावेशी बनाता है।पात्रता— 60% अंक और 2 लाख से कम पारिवारिक आय जरूरीआवेदन करने के लिए छात्र की पिछली कक्षा यानी 12वीं या स्नातक में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.0 सीजीपीए होना अनिवार्य है। जनरल, EWS और OBC वर्ग के परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए जबकि SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा 4.5 लाख रुपये तय की गई है। आवेदन के समय अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।हर महीने 4000 रुपये सीधे बैंक खाते मेंचुने गए छात्रों को 4000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 48,000 रुपये सालाना सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थी तक पहुंचेगी।15 मई 2026 से पहले करें आवेदन, हाइब्रिड है प्रक्रियाआवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। इच्छुक छात्र सबसे पहले www.ongcscholar.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें, मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और कॉलेज आईडी अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने संस्थान के डीन या एचओडी से सत्यापित करवाएं और हार्ड कॉपी नजदीकी ओएनजीसी क्षेत्रीय कार्यालय में डाक से भेजें। छात्रों को सलाह है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Back to top button