विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न; एक दिवसीय सदन की कार्यवाही पर बनी सर्वदलीय सहमति

उत्तर प्रदेश विधान भवन के कक्ष संख्या77 (प्रथम तल) में आज नेता सदन,विधान परिषद एवं उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी विधान परिषद सत्र के संचालन और कार्यसूची को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नेता सदन ने सभी दलों के नेताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए सदन की गरिमा और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा पर बल दिया।बैठक के मुख्य बिंदु:• एक दिवसीय सदन पर सहमति: बैठक में आगामी विधान परिषद सत्र को एक दिवसीय आयोजित किए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया,जिस पर उपस्थित सभी दलीय नेताओं ने अपनी सर्वसम्मति प्रदान की।• सौहार्दपूर्ण वातावरण: चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अत्यंत सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सभी नेताओं ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की।• विपक्ष की सहभागिता: बैठक में नेता विरोधी दल श्री लाल बिहारी यादव ने भी अपने सुझाव रखे। उन्होंने सदन के भीतर जनहित के विषयों पर चर्चा सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयासों और कार्ययोजना पर सहमति जताई।इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित नेता सम्मिलित रहे:1. श्री कुंवर मानवेन्द्र जी,सभापति (विधान परिषद)2. श्री केशव प्रसाद मौर्य,नेता सदन (विधान परिषद)3. श्री सुरेश खन्ना जी,संसदीयकार्य मंत्री4. श्री लाल बिहारी यादव,नेता विरोधी दल5. विभिन्न राजनीतिक दलों के दलीय नेता एवं वरिष्ठ अधिकारीगण।नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही में विपक्ष का सहयोग लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एक दिवसीय सत्र के दौरान विधायी कार्यों को प्रभावी ढंग से निष्पादित किया जाएगा।